[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘लोकसभा में राहुल गांधी का माइक कर दिया गया बंद’, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा

‘लोकसभा में राहुल गांधी का माइक कर दिया गया बंद’, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा

0
‘लोकसभा में राहुल गांधी का माइक कर दिया गया बंद’, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा

Lok Sabha Updates : पेपर लीक मामले पर लोकसभा में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ. लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘NEET-UG’ में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया. हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया गया.

मुद्दा उठाया गया तो माइक बंद कर दिया गया: दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है. हरियाणा में सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. नीट परीक्षा में पेपर लीक हुआ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. विपक्ष मामले पर चर्चा करना चाहता है. जब सदन में यह मुद्दा उठाया गया तो माइक बंद कर दिया गया. यदि विपक्ष के नेता का माइक बंद कर दिया जाता है तो दूसरे विपक्षी सांसदों का गुस्सा होना स्वभाविक है. सदन में भी यही हुआ.

नीट के मामले पर सदन में चर्चा कराने की जरूरत : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा से पहले नीट के मामले पर सदन में चर्चा कराने की जरूरत है. इसपर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण के बाद सबसे पहले इस पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है. अलग से किसी विषय पर चर्चा की परंपरा नहीं है.

Read Also : Parliament Session : नीट पेपर लीक मामले पर सदन में जोरदार हंगामा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला विपक्ष से की अपील

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पहले ही यह बात निर्धारित है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के वक्त कोई कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने विपक्ष के सांसदों से कार्यवाही चलने देने की अपील की और कहा कि वे अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीट एवं अन्य सभी विषय उठा सकते हैं.

Previous article ये Bhojpuri एक्ट्रेस एक समय बहुत Bulky थी, आज काम करती हैं टॉप स्टार्स के साथ
Next article Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel