[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

0
Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

Upcoming OTT Release: ओटीटी पर नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ. दरअसल, ओटीटी ने इस वीकेंड आपके मनोरंजन की पूरी व्यवस्था कर दी है. आज हम आपको इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट भी होंगे और आपका दिमाग सस्पेंस से चकराने भी लगेगा.

गुरुवायूर अंबालानादायिल

विपिन दास के निर्देशन में बनी गुरुवायुर अंबालानादायिल एक मलयालम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 27 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में मुख्य किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन, निखिला विमल और अनस्वरा राजन में निभाया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के समय ताबड़तोड़ कमाई की थी.

शर्माजी की बेटी

शर्मा जी का बेटा नहीं आज हम फिल्म शर्मा जी की बेटी की बात करने जा रहे हैं, जिसका निर्देशन ताहिरा कश्यप ने किया है. शर्मा जी की बेटी 28 जून को अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में मुख्य किरदार साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी तीन औरतों और दो टीनेजर्स की रोजमर्रा जिंदगी को दर्शाती है.

Also Read OTT Releases: हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 से लेकर शर्माजी की बेटी तक, घर बैठे देखें सस्पेंस और एक्शन से भरी ये फिल्में-सीरीज

रौतू का राज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर रौतू का राज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 28 जून 2024 को रिलीज होगी. दरअसल फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसकी कहानी उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन मसूरी के गांव रौतू की बेली की है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्पेक्टर दीपक सिंह नेगी का किरदार निभाया है, जो बेली के ब्लाइंड स्कूल में हुए वार्डन की रहस्यमई मौत के इर्द-गिर्द घूमती है.

द फैमिली स्टार

https://youtu.be/NZbg3JNaqNs?si=9sG4feIHpIw2WgH4

परशुराम के निर्देशन में बनी फिल्म द फैमिली स्टार एक तेलुगू रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुख्य किरदार विजय देवराकोंडा और मृणाल ठाकुर ने निभाया है. यह फिल्म जियो सिनेमा पर 28 जून 2024 को रिलीज होगी. इस फिल्म की कहानी गोवर्धन नाम के व्यक्ति के इत्तर घूमती है, जो एक धार्मिक परिवार से आता है उसे पर अपनी जॉइंट फैमिली को संभालने की जिम्मेदारी होती है. लेकिन उसकी जिंदगी में एक मोड़ तब आता है, जब उसके यहां एक किराएदार आती है, जिसका नाम है इंदु.

Previous article ‘लोकसभा में राहुल गांधी का माइक कर दिया गया बंद’, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा
Next article Hyundai : भारत के सबसे बड़े IPO की कमाई से बैंकों को कमीशन देगी हुंडई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel