[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Karnataka Govt Formation: डीके शिवकुमार आज आएंगे दिल्ली, समर्थन में जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज

Karnataka Govt Formation: डीके शिवकुमार आज आएंगे दिल्ली, समर्थन में जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज

0
Karnataka Govt Formation: डीके शिवकुमार आज आएंगे दिल्ली, समर्थन में जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है. इस पद के लिए दो नाम सबसे आगे चल रहा है, जिसमें सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शामिल हैं. सिद्धारमैया आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. अब कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार राज्य में सरकार गठन पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए आज दिल्ली जाएंगे. शिवकुमार के भाई और पार्टी सांसद डी के सुरेश ने यह जानकारी दी.

डीके शिकुमार ने सोमवार को आखिरी समय में कर दी थी अपनी यात्रा स्थगित

मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार ‘लॉबिंग’ के बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को चर्चा के लिए शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दिल्ली बुलाया था. सिद्धरमैया सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, लेकिन शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतिम समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी.

खरगे से मिले शिवकुमार के भाई सुरेश

बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस सांसद और शिवकुमार के भाई डी के सुरेश ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की थी. पार्टी प्रमुख से भेंट के बाद उन्होंने बताया था कि उनके भाई मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे.

Also Read: Karnataka New Chief Minister: कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री की जंग में उतरे संत, इस उम्मीदवार को बताया उपयुक्त

मेरी ताकत 135 विधायक हैं: शिवकुमार

सिद्धारमैया का नाम लिये बिना डीके शिवकुमार ने हमला करते हुए कहा, उनकी ताकत 135 विधायक हैं, क्योंकि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनकी अध्यक्षता में इतनी संख्या में सीट पर जीत दर्ज की. राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद, सिद्धारमैया का समर्थन कर रहे विधायकों की संख्या के बारे में लगाई जा रही अटकलों के बीच उनका यह बयान आया है. उन्होंने कहा, मैं पार्टी (का प्रदेश) अध्यक्ष हूं और मेरी अध्यक्षता में पार्टी ने ‘डबल इंजन’ (भाजपा) सरकार, भ्रष्ट सरकार के खिलाफ कर्नाटक में 135 सीट पर जीत दर्ज की. लोगों ने हमारा समर्थन किया और 135 सीट पर हमें विजयी बनाया.

मुख्यमंत्री पद के लिए बढ़ रहा शिवकुमार का समर्थन

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन? इसको लेकर सिद्धारमैया और शिकुमार के समर्थन में नारेबाजी और पोस्टर वॉर जारी है. शिवकुमार का राज्य में समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है. एक और जहां संत समाज के लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बता दिया है, तो दूसरी ओर डीके शिवकुमार के समर्थन में वोक्कालिगा समाज के लोग आज जुलूस निकालेंगे.

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर दर्ज की जीत

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीट में से कांग्रेस ने 135 सीट पर शानदार जीत दर्ज की है. जबकि बीजेपी के खाते में केवल 65 सीटें आयीं. जेडीएस राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बन गयी है. उसने केवल 19 सीटों पर ही जीत दर्ज की. जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें आयीं.

Previous article बिहार: बालू की कमी से बढ़ेगी परेशानी, इस कारण रद्द हो सकता है 29 जिलों का खनन पट्टा, जानें नया नियम
Next article झारखंड में घंटी आधारित शिक्षकों का पदनाम बदला, अब हर सप्ताह 16 कक्षाएं लेना अनिवार्य
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel