[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Money Laundering Case: महाठग सुरेश चंद्रशेखर ने के कविता पर कसा तंज, कहा- तिहाड़ क्लब में स्वागत

Money Laundering Case: महाठग सुरेश चंद्रशेखर ने के कविता पर कसा तंज, कहा- तिहाड़ क्लब में स्वागत

0
Money Laundering Case: महाठग सुरेश चंद्रशेखर ने के कविता पर कसा तंज, कहा- तिहाड़ क्लब में स्वागत
Sukesh Chandrashekhar

Money Laundering Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल की हवा खा रहे कॉनमैन सुरेश चंद्रशेखर ने कथित रूप से अपने पत्र में के कविता को लेकर कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बचाने का कोई फायदा नहीं है. महाठग सुरेश ने अपने पत्र में कथित रूप से दावा किया कि पिछले साल उसने मीडिया के सामने कहा था कि 2023 के विधानसभा चुनाव में तेलंगाना की सत्ता से बीआरएस बाहर हो जाएगी और के कविता की गिरफ्तारी और तिहाड़ क्लब का हिस्सा बनने की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी.

भ्रष्टाचार का पिटारा खुल जाएगा: सुरेश चंद्रशेखर

कॉनमैन सुरेश चंद्रशेखर ने के कविता को लिखे पत्र में लिखा, बीआरएस नेता की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार का पिटारा खुल जाएगा. उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार का राजा बताया और कहा, केजरीवाल सहित सभी आरोपी जेल के पीछे होंगे. उसने के कविता पर निशाना साधते हुए कहा, आपने और आपकी पार्टी ने जो सिंगापुर, जर्मनी और हांगकांग में लूटे हुए पैसे जमा किए हैं, सब सामने आने वाले हैं. उसने के कविता को संबोधित करते हुए अपने पत्र में लिखा, आप हमेशा सोच रही थीं कि आप आरोप से बरी रहेंगी, लेकिन आप नये भारत को भूल गईं. उसने भारत की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा, भारत का कानून पहले से कहीं अधिक मजबूत और शक्तिशाली हुआ है.

के कविता ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

इधर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. फिलहाल कविता 23 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं. मालूम हो शुक्रवार 15 मार्च को ईडी ने के कविता को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था.

क्या है के कविता पर आरोप

ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता शराब संघ ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थी, जिसने 2021-22 के लिए अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के तहत लाभ के बदले में दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी.

दिल्ली आबकारी मामले में ईडी कर चुकी है 245 स्थानों पर छापेमारी

गौरतलब है कि ईडी ने 2022 में मामला दर्ज होने के बाद से देश भर में 245 स्थानों पर छापा मारा है और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और कुछ शराब कारोबारियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने इस मामले में अब तक कुल छह आरोप पत्र दायर किए हैं और 128 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है.

Also Read: के कविता और आप नेताओं के बीच हुआ 100 करोड़ का लेनदेन, ईडी ने किया खुलासा

Previous article Bihar Weather: बिहार में शुरू हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट  
Next article Mahindra Scorpio-N एसयूवी के दो मजबूत वेरिएंट जेड8 और जेड8एल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel