[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile Car Mahindra Scorpio-N एसयूवी के दो मजबूत वेरिएंट जेड8 और जेड8एल

Mahindra Scorpio-N एसयूवी के दो मजबूत वेरिएंट जेड8 और जेड8एल

0
Mahindra Scorpio-N एसयूवी के दो मजबूत वेरिएंट जेड8 और जेड8एल
महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन के जेड8 और जेड8एल वेरिएंट. फोटो: सोशल मीडिया

Mahindra Scorpio-N Z8 vs Z8L: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑफ रोड एसयूवी लाइनअप की पॉपुलर गाड़ी स्कॉर्पियो है. कंपनी ने इस कार के अपडेटेड मॉडल महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को 15 अगस्त 2022 को बाजार में लॉन्च किया था. यह ऑफ रोड एसयूवी पेट्रोल इंजन के साथ-साथ डीजल इंजन वेरिएंट में भी आती है. कंपनी ने डीजल इंजन में दो मजबूत वेरिएंट दिए हैं, जिनका नाम स्कॉर्पियो-एन जेड8 और स्कॉर्पियो-एन जेड8एल है. अब सवाल यह है कि स्कॉर्पियो-एन के ये दोनों मजबूत वेरिएंट हैं, तो कितना मजबूत हैं? इसे जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं.

Mahindra Scorpio-N Z8 vs Z8L के इंजन और कलर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड8 और जेड8एल में समान रूप से मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 2198 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 3500 आरपीएम पर 172.45 बीएचपी की पावर और 1500-3000 आरपीएम पर 370 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. जेड8 और जेड8एल वेरिएंट में इंजन की तरह कलर ऑप्शन भी समान रूप से दिए गए हैं, जिनमें डैजलिंग सिल्वर, रेड रेज, नापोली ब्लैक, डीप फारेस्ट और एवरेटस व्हाइट कलर शामिल हैं.

Mahindra Scorpio-N Z8 vs Z8L के फीचर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी जेड8 और जेड8एल के फीचर्स भी एक समान हैं. इन दोनों ऑफ रोड डीजल इंजन 7 सीटर एसयूवी कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी-लॉक ब्रैकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील, पावर विंडो रियर, पावर विंडो फ्रंट और व्हील कवर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Also Read: Bike Tips: 2000 में स्क्रैप होने से बच जाएगी 15 साल Old बाइक

Mahindra Scorpio-N Z8 vs Z8L की प्राइस और मुकाबला

भारत के महिंद्रा एंड महिंद्रा की इन दोनों एसूयवी कारों में स्कॉर्पियो-एन जेड8 की एक्स-शोरूम में कीमत 19.10 लाख रुपये है, जबकि स्कॉर्पियो-एन जेड8एल की कीमत 20.78 लाख रुपये है. ऑफ रोड एसयूवी कारों के सेगमेंट में बाजार में इसका मुकाबला टाटा सफारी कार से है. वैसे यह फोर्स गुरखा को भी कड़ी टक्कर देती है.

Also Read: Maruti Fronx की खरीद पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिलेगा फायदा

Also Read: बड़े परिवार की बड़ी कार Toyota Innova Crysta, इस MPV के आगे कार्निवल बेकार

Previous article Money Laundering Case: महाठग सुरेश चंद्रशेखर ने के कविता पर कसा तंज, कहा- तिहाड़ क्लब में स्वागत
Next article Lok Sabha Election 2024: ‘मैं रमेश को नहीं भूल सकता…’, तमिलनाडु में भाषण के बीच भावुक हुए पीएम मोदी, छलका दर्द
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel