[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर में फिर मुठभेड़, एक जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर में फिर मुठभेड़, एक जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

0
जम्मू-कश्मीर में फिर मुठभेड़, एक जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
security-forces

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ऑपरेशन के दौरान किश्तवाड़ जिले के छत्तरू इलाके के सिंहपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया. लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान बच नहीं पाई और वह शहीद हो गए.

इस घटना की जानकारी देते हुए सेना की व्हाइट नाइट कोर की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया गया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘इलाके में भीषण गोलीबारी हो रही है और ऑपरेशन अभी भी चल रहा है’. इसके साथ ही सेना ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें “ब्रेवहार्ट” बताया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की मुठभेड़ पुष्टि

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जो कि अभी भी जारी है. इसके तहत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. साथ ही घटना स्थल पर पहले से अधिक सुरक्षाबलों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है.

शोपियां और त्राल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी को किया ढेर

इससे पहले 16 मई को जम्मू-कश्मीर के शोपियां और त्राल इलाके में ऑपरेशन चलाया गया था. इस ऑपरेशन में कुल छह आतंकवादी मारे गए थे. इस अभियान को सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के संयुक्त प्रयास से अंजाम दिया गया था.

यह भी पढ़े: Jyoti Malhotra : यूट्यूब ज्योति मल्होत्रा को कैसे किया गया टारगेट? हुआ बड़ा खुलासा

Previous article Rain Alert: दिल्ली NCR में तबाही का अलार्म! मौसम विभाग ने 23,24,25 के लिए जारी किया अलर्ट
Next article Jamia Distance Course 2025: घर बैठे जामिया से करें BCA BBA BCom कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel