[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Jamia Distance Course 2025: घर बैठे जामिया से करें BCA BBA BCom कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Jamia Distance Course 2025: घर बैठे जामिया से करें BCA BBA BCom कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

0
Jamia Distance Course 2025: घर बैठे जामिया से करें BCA BBA BCom कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Jamia Distance Course

Jamia Distance Course 2025: अगर आप घर बैठे देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी से कोर्स करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन मांगे जाते हैं. इन कोर्स को यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (JMI CDOE Program) के तहत चलाया जा रहा है. ऐसे में जो छात्र डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई करना चाहते हैं वो अप्लाई कर सकते हैं.

जामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन कोर्स में आवेदन प्रक्रिया शुरू जल्द शुरू कर दी जाएगी. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jmicoe.in पर जाना होगा. आवेदन करने का आसान तरीका नीचे बताया गया है.

Jamia Distance Course के लिए करें आवेदन

  • इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Distance MODE के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Apply for Various Courses के ऑप्शन पर जाना होगा.
  • अगले पेज पर आपको Registration Here का लिंक दिखेगा.
  • अपनी डिटेल्स फीड करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Jamia Distance Courses List: इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस मोड में एमए इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र जैसे कोर्स में दाखिला ले सकते है. इसके अलावा MCom और MEd कोर्स भी मौजूद है. वहीं अंडर ग्रेजुएशन लेवल पर BA, BCom, BBA और BEd कोर्स चलाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कम समय और जल्दी जाॅब…12वीं के बाद इन शॉर्ट-टर्म कोर्स से मिलेगी बढ़िया सैलरी

कब तक करें अप्लाई?

छात्रों के पास ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा करने के लिए 29 फरवरी तक का समय है. इसके अतिरिक्त, छात्रों को अपने डॉक्यूमेंट्स को अपने संबंधित सहायक प्रोफेसर/समन्वयक से सत्यापित करवाना होगा. इन कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को पहले एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.

ध्यान रहे कि एक उम्मीदवार को हर एक प्रोग्राम के लिए केवल एक फॉर्म जमा करने की अनुमति है. विश्वविद्यालय ने कहा कि एक ही कोर्स के लिए कई बार फॉर्म जमा करने पर आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.

ये भी पढ़ें: UPSC Prelims Tips: शक्ति दुबे की बुकलिस्ट, टॉपर से जानें यूपीएससी के लिए बेस्ट बुक्स के नाम

Previous article जम्मू-कश्मीर में फिर मुठभेड़, एक जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Next article चिड़िया में आंधी और पानी ने मचायी तबाही, घर के ऊपर गिरा पेड़, कई घायल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel