[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Israel Iran War : जंग का असर भारत पर भी, 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Israel Iran War : जंग का असर भारत पर भी, 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

0
Israel Iran War : जंग का असर भारत पर भी, 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
भारतीय एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द की (File Photo)

Israel Iran War : पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते ऑपरेशन में बाधा तीसरे दिन भी बनी हुई है. इसके कारण भारतीय एयरलाइंस ने सोमवार को 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं. अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है. सोमवार को देश के चार मुख्य हवाई अड्डो (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई) पर अराइवल और डिपार्चर सहित 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं.

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर मध्य पूर्व क्षेत्र के कई हवाई क्षेत्र बंद रहे. सोमवार को इंडिगो ने 163 से अधिक उड़ानें रद्द कीं, जबकि एयर इंडिया समूह (एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस) ने 110 से अधिक उड़ानें रद्द कीं. अधिकारियों और वेबसाइटों व अन्य सोर्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट ने कम से कम 20 उड़ानें रद्द कीं, जबकि अकासा एयर ने आठ उड़ानें संचालित नहीं कीं.

एयर इंडिया ने कितनी उड़ानें रद्द की

एयर इंडिया ने सोमवार को उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए लगभग 20 उड़ानें संचालित कीं. यूरोप में प्रवेश करने से पहले इन उड़ानों ने ओमान, सऊदी अरब और मिस्र के ऊपर से होकर लंबा रूट अपनाया. इस बीच, मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर दिन भर में क्रमशः 116 और 87 उड़ानें रद्द हुईं. बेंगलुरु और चेन्नई हवाई अड्डों पर क्रमशः 72 और 28 उड़ानें रद्द हुईं.

यह भी पढ़ें : सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी नागरिक

दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डीआईएएल ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारणी में बदलाव हो रहा है. मंगलवार को भी कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं

‘एक्स’ पर कंपनी ने दी जानकारी

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, अकासा एयर ने कहा कि अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें मंगलवार को निलंबित रहेंगी. इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी निरंतर एहतियाती रणनीति के तहत, पश्चिम एशियाई हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन बढ़ा दिया गया है.

Previous article घर पर पड़ी हुई है ज्यादा फूलगोभी, तो ऐसे करें सुखाकर स्टोर
Next article सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel