[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर पड़ी हुई है ज्यादा फूलगोभी, तो ऐसे करें सुखाकर स्टोर

घर पर पड़ी हुई है ज्यादा फूलगोभी, तो ऐसे करें सुखाकर स्टोर

0
घर पर पड़ी हुई है ज्यादा फूलगोभी, तो ऐसे करें सुखाकर स्टोर
सूखी हुई फूलगोभी (AI Generated Image)

ठंड के मौसम में फूलगोभी आसानी से मिल जाती है. इससे कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है जैसे पराठे, गोभी चिली, गोभी मंचूरियन या आलू गोभी की सब्जी. कई बार बाजार से ज्यादा मात्रा में लोग गोभी खरीद कर ले आते हैं. ज्यादा गोभी का एक ही बार में इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. रोज-रोज फूलगोभी खाने से मन भी भर जाता है और कुछ दिनों के बाद खराब होने का डर भी रहता है. ऐसे में फूलगोभी को सुखाकर स्टोर करना एक बेहतरीन तरीका है. सूखी फूलगोभी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है. आप इससे स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं. सूखी हुई फूलगोभी से बनी सब्जी का स्वाद अलग होता है और ये आपको जरूर पसंद आएगी. आइए जानते हैं फूलगोभी सुखाने का तरीका. 

सामग्री

  • ताजी फूलगोभी- 1 से 2 फूलगोभी
  • पानी- जरूरत के अनुसार

फूलगोभी सुखाने का तरीका 

  • फूलगोभी सुखाने के लिए सबसे पहले आप फूलगोभी को लें. इसे आप बड़े टुकड़ों में काट लें. 
  • टुकड़ों में काटने के बाद आप एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल लें. इसमें फूलगोभी डालें. फूलगोभी के टुकड़ों को 1-2 मिनट तक उबाल लें. 
  • अब आप पानी को छान लें. फिर इसे साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैला लें जिससे पानी पूरी तरह से सूख जाए. 
  • अब साफ कपड़े के ऊपर फूलगोभी को धूप में फैलाकर सुखाएं. फूलगोभी को पूरी तरह ड्राई होने में 3-4 दिन लगते हैं.
  • जब फूलगोभी पूरी तरह से सूख जाए और कुरकुरी हो जाए तो इसे एयरटाइट कंटेनर या जार में स्टोर करें. इससे आप स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

Previous article होली पर हर रंग का है अलग महत्व, खेलने से पहले जरूर जानिए ज्योतिष से जुड़ी ये अहम बातें
Next article Israel Iran War : जंग का असर भारत पर भी, 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel