[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मानसून की रफ्तार पड़ेगी धीमी, जुलाई में LPA का सिर्फ 94% बारिश का अनुमान

मानसून की रफ्तार पड़ेगी धीमी, जुलाई में LPA का सिर्फ 94% बारिश का अनुमान

0
मानसून की रफ्तार पड़ेगी धीमी, जुलाई में LPA का सिर्फ 94% बारिश का अनुमान
मौसम की जानकारी (File Photo)

आईएमडी के मुताबिक, इस साल जुलाई के महीने में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने अनुमान जताया है कि पूरे महीने में बारिश दीर्घकालिक औसत यानी Long Period Average (LPA) का करीब 94% रह सकती है. यह अनुमान ऐसे समय आया है, जब जून का महीना पिछले 125 सालों में पांचवां सबसे सूखा जून रहा, जिससे अच्छी बारिश की उम्मीदों को झटका लगा है.

आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि जुलाई में देश के बड़े हिस्से में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है, जिससे खरीफ फसलों को लेकर चिंता बढ़ेगी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में खरीफ की आधे से ज्यादा खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर है और कई राज्यों में बुवाई पहले ही देर से शुरू हुई है. ऐसे में कम बारिश और ज्यादा गर्मी पड़ने की खबर किसानों के लिए अच्छी नहीं है.

Imd Alert For July
मौसम विभाग के अनुमान की तस्वीर

बारिश को लेकर आईएमडी प्रमुख ने क्या कहा ?

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने जुलाई महीने के शुरुआती 7 से 10 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है.

जुलाई होता है मानसून का सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना

आमतौर पर जुलाई भारत में मानसून का सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना होता है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में औसतन 280.4 मिमी बारिश होती है, जो पूरे मानसून की करीब 32% बारिश के बराबर है. वहीं जून में सामान्य तौर पर 165.3 मिमी बारिश दर्ज होती है, लेकिन इस साल जून में केवल 99.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 40% कम है. इसी वजह से जून 2026, साल 1901 के बाद पांचवां सबसे सूखा जून बन गया. 2014 के बाद यह सबसे सूखा जून रहा, जबकि रिकॉर्ड में सबसे सूखा जून 2009 का था. इस साल केवल 87.6 मिमी बारिश हुई थी.

यह भी पढ़ें : मौसम: इन राज्यों में 1 जुलाई से शुरू होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जून में बारिश की बड़ी कमी के पीछे कई वजहें रहीं. सबसे अहम कारण यह रहा कि इस दौरान कम दबाव वाले सिस्टम नहीं बने, जिसके कारण आमतौर पर बारिश होती है. इसके अलावा, प्रशांत महासागर में एल नीनो का असर दिखने लगा, जो मानसून को कमजोर करता है.

Previous article गोपालगंज के सात अंचलों के सीओ का तबादला, अधिसूचना जारी; जानिए आपके प्रखंड में कौन बने नए सीओ
Next article सुबह 5 बजे मोटर ऑन, 30 मिनट मेडिटेशन, UPSC टॉपर की डेली रूटीन वायरल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel