[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story सुबह 5 बजे मोटर ऑन, 30 मिनट मेडिटेशन, UPSC टॉपर की डेली रूटीन वायरल

सुबह 5 बजे मोटर ऑन, 30 मिनट मेडिटेशन, UPSC टॉपर की डेली रूटीन वायरल

0
सुबह 5 बजे मोटर ऑन, 30 मिनट मेडिटेशन, UPSC टॉपर की डेली रूटीन वायरल
वजन विद्यान (PC-इंस्टाग्राम)

UPSC Topper Routine: कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि भगवद्गीता का ये श्लोक जिसका अर्थ है तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फल (नतीजे) पर कभी नहीं, इसलिए, कभी भी कर्म के फल की इच्छा रखकर काम मत करो. UPSC CSE 2025 में AIR 278 रैंक हासिल करने वाले वनज विद्यान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है और संघर्ष के दिनों को याद किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह गीता के इस मैसेज से प्रेरित होकर वे सिर्फ मेहनत करने पर फोकस करते थे. उन्होंने अपनी डेली रूटीन शेयर की है. पढ़ाई के साथ-साथ वे रोज मेडिटेशन किया करते थे.

मोटिवेशन के साथ दिन की शुरुआत करते थे UPSC टॉपर

वनज दिल्ली में रहते हुए तैयारी करते थे तो सबसे पहले उठकर मोटर ऑन करते थे. इसी बहाने उनकी नींद 5 बजे सुबह खुल जाती थी. इसके बाद वे अपने स्टडी प्लेस पर पहुंचते थे. 6 बजे से 6:30 बजे तक वे मेडिटेशन करते थे और इसके बाद पढ़ाई की शुरुआत करते थे.

Vanaj Daily Routine
बाएं- वनज विद्यान की डेली रूटीन, दाएं- पढ़ते हुए वनज (PC-इंस्टाग्राम)

पढ़ाई को कई हिस्सों में बांट रखा था, PYQs जरूरी सॉल्व करते थे

उन्होंने पढ़ने को कई सेक्शन में बांट रखा था. प्लान के तहत पिछले दिन के पढ़े को रिवाइज करते थे, फिर करीब 3 घंटे PYQs सॉल्व करते थे. शाम के वक्त वे रोज अखबार पढ़ा करते थे. 10 बजे तक सो जाते थे. वनज का मानना है कि मेंटल हेल्थ और सोने का ध्यान रखना भी जरूरी है.

3 सालों की मेहनत के बाद मिली UPSC 278 रैंक

वनज ने कहा कि अगर आप बैठे रहेंगे और सोचते रहेंगे तो स्ट्रेस होगा ही. इससे बेहतर है कि आप अपना बेस्ट दें. पूरी मेहनत लगाकर तैयारी करें. उन्होंने 3 सालों तक सिविल सेवा में आने के लिए कड़ी मेहनत की. संघर्ष के दिनों की जो तस्वीर वनज ने शेयर की है उसमें उनका स्टडी टेबल देखें तो साफ दिखता है कि उन्होंने कितनी मेहनत की है. हर जगह स्टिकी नोट्स चिपकाए हुए हैं. सभी डाटा और फैक्ट्स को अंडरलाइन किया है. एक डेडलाइन बनाई है और उसे फॉलो किया है.

Vanaj Study Table
वनज विद्यान का स्टडी टेबल (PC-इंस्टाग्राम)

2023 की मार्कशीट से लगा धक्का, फिर भी हार नहीं मानी

कॉलेज के दिनों में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके वनज हमेशा से इंग्लिश लैंग्वेज पर पकड़ बनाए हुए थे. इसके बाद भी उन्हें 2023 की मार्कशीट में निबंध (Essay Writing) में सिर्फ 77 मार्क्स आए थे. एथिक्स में 96 और ऑप्शन विषय में 240 मार्क्स ही थे. इस मार्क्स को देखकर उन्हें लगा कि खुद पर और काम करने की जरूरत है. गलतियों से सीखकर उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की.

UPSC की तैयारी के लिए अखबार पढ़ने की आदत डालें

वनज ने बताया कि करेंट अफेयर्स के अलावा उन्हें न्यूज पेपर ने बहुत मदद की है. UPSC प्रीलिम्स के लिए करेंट अफेयर्स जरूरी हैं, पर समझ डेवलप होना जरूरी है जोकि अखबार से ही होगी. तैयारी करने वाले दूसरे अभ्यर्थियों को सलाह दी कि स्ट्रेस न लें. उससे बेहतर है पूरी स्ट्रैटजी और प्लानिंग के साथ तैयारी पर फोकस करें.

तब भी पढ़ो, जब एग्जाम नहीं हो: वनज विधान

वनज का मानना है कि परीक्षा हो या नहीं हो पढ़ने की आदत कभी छूटनी नहीं चाहिए. कई अभ्यर्थी प्रीलिम्स के रिजल्ट के इंतजार में रहते हैं और फिर उस अनुसार आगे की प्लानिंग करते हैं. लेकिन प्रीलिम्स हो या मेन्स, रिजल्ट का इंतजार किए बिना तैयारी करते रहें. इंटरव्यू के लिए वनज ने जी-जान लगा दी थी. कई मॉक इंटरव्यू दिए थे. देश विदेश की हर घटना पर नजर बनाए रखा था.

वनज को पिता से मिली सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा

वनज के पिता रेडियो ऑफिसर हैं. अपने स्टूडेंट लाइफ में उनके पिता ने UPSC परीक्षा दी थी. ऐसे में वनज को पिता से सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा मिली. उन्होंने (वनज) ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ से पढ़ाई की है. 2023 लॉ से ग्रेजुएशन डिग्री पूरी करने के बाद वे सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के रूप में काम कर रहे थे. ग्रेजुएशन डिग्री हासिल करने के बाद उनके आगे एक बड़ी दुविधा थी कि आगे कानून के फील्ड में जाएं या सिविल सेवा का ऑप्शन चुनें. आखिरकार उन्होंने सिविल सेवा का ऑप्शन चुना.

यह भी पढ़ें- बिना कोचिंग, सिर्फ इंटरनेट से की UPSC की तैयारी, चौथे प्रयास में हासिल की AIR 346

Previous article मानसून की रफ्तार पड़ेगी धीमी, जुलाई में LPA का सिर्फ 94% बारिश का अनुमान
Next article सारण में गंडक नहर का बांध टूटा, कई गांवों से टूटा सड़क संपर्क, आवागमन ठप
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel