[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ladki Bahin Yojana : जिनके पति की हो चुकी है मृत्यु वो कैसे करें e-KYC? मंत्री ने बताया तरीका

Ladki Bahin Yojana : जिनके पति की हो चुकी है मृत्यु वो कैसे करें e-KYC? मंत्री ने बताया तरीका

0
Ladki Bahin Yojana : जिनके पति की हो चुकी है मृत्यु वो कैसे करें e-KYC? मंत्री ने बताया तरीका
महाराष्ट्र माझी लाडकी बहिण योजना (Photo: X)

Ladki Bahin Yojana : महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी बहनों के लिए e-KYC कराने की आखिरी तारीख अब बढ़ा दी गई है. अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया, तो अंतिम तारीख के बारे में जान लें. जी हां…इसकी जानकारी खुद राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री और श्रीवर्धन की विधायक अदिती तटकरे ने एक्स (X) पर दी है.

मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना पूरे महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक लागू की जा रही है. इस योजना का उद्देश्य राज्य की बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. पहले जारी निर्देशों के अनुसार सभी लाभार्थियों को 18 नवंबर 2025 से पहले e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी थी, ताकि उन्हें योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे. e-KYC पूरा न होने पर सहायता राशि रुक सकती है. इसलिए सभी लाभार्थियों से समय पर e-KYC कराने की अपील की गई है.

महाराष्ट्र सरकार ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

आगे अदिती तटकरे ने लिखा कि हाल के दिनों में राज्य में आई प्राकृतिक आपदाओं और अन्य कठिनाइयों के कारण कई लाभार्थी बहनें योजना की e-KYC प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर सकीं. सरकार ने इन समस्याओं को गंभीरता से समझा और माना कि कई महिलाएं अपनी गलती नहीं, बल्कि हालात की वजह से पीछे रह गईं. इसलिए राज्य सरकार ने इस स्थिति को देखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, ताकि पात्र बहनों को योजना का लाभ मिलता रहे.

इन महिलाओं को अपना e-KYC खुद पूरा करना होगा

उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना के लिए e-KYC कराने की अंतिम तारीख अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है. जिन लाभार्थी महिलाओं के पिता या पति अब इस दुनिया में नहीं हैं, या जिनका तलाक हो चुका है, उन्हें अपना e-KYC खुद पूरा करना होगा. इसके साथ ही पति या पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाक प्रमाण पत्र या माननीय न्यायालय के आदेश की सत्य प्रतियां अपने जिले की महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जमा करनी होंगी, ताकि वे बिना किसी रोक के योजना का लाभ प्राप्त कर सकें.

रुक सकती है 1500 रुपये की मासिक किस्त

आपको बता दें कि समय सीमा निकलने पर अगली 1500 रुपये की मासिक किस्त रुक सकती है. इसलिए लाभ जारी रखने के लिए जल्द से जल्द e-KYC करवाना जरूरी है.

Previous article Tipu Sultan : कौन था लीजेंड टीपू सुल्तान जिसके लिए आज कहा जा रहा है-टीपू-ईपू को समुद्र में फेंको
Next article बिहार में अरशद मदानी के बयान पर भड़की सियासत, JDU नेता बोले-  मौलाना साहब नीतीश कुमार से सीखिए… 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel