[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warning: 24 घंटे बारिश की चेतावनी, 5,6 और 7 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Warning: 24 घंटे बारिश की चेतावनी, 5,6 और 7 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप, IMD का अलर्ट

0
Heavy Rain Warning: 24 घंटे बारिश की चेतावनी, 5,6 और 7 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप, IMD का अलर्ट
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: देश भर में मौसम के तेवर तल्ख हैं. कहीं बारिश को कहीं शीत लहर से आम जनजीवन बेहाल है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी का दौर जारी रह सकता है. अगले 24 घंटे में डिप्रेशन के कारण 3 दिसंबर को तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत समेत मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में शीत लहर का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 3 से 5 दिसंबर के दौरान पंजाब और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में और 5 से 7 दिसंबर के दौरान राजस्थान में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 दिसंबर को उत्तर तटीय तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 3 दिसंबर के केरल के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र फिर से दक्षिण चेन्नई की ओर मुड़ सकता है, जिसके कारण राज्य की राजधानी सहित चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है.

कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

अगले 24 घंटों के लिए उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले 24 घंटों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. तीन चार दिनों के बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. वहीं अगले 3 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

Also Read: Rain Alert: फिर मंडरा सकते हैं आफत के बादल, इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना, तेज हवा की भी चेतावनी

Previous article Aaj ka Mausam : यहां होगी भारी बारिश, IMD ने शीतलहर का अलर्ट भी किया जारी
Next article School Assembly News Headlines Today: झट से याद कर लें देश-विदेश की बड़ी खबरें, स्कूल में टीचर कहेंगे -वाह
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel