[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education School Assembly News Headlines Today: झट से याद कर लें देश-विदेश की बड़ी खबरें, स्कूल में टीचर कहेंगे -वाह

School Assembly News Headlines Today: झट से याद कर लें देश-विदेश की बड़ी खबरें, स्कूल में टीचर कहेंगे -वाह

0
School Assembly News Headlines Today: झट से याद कर लें देश-विदेश की बड़ी खबरें, स्कूल में टीचर कहेंगे -वाह
स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

School Assembly News Headlines Today: कई स्कूलों में सुबह की असेंबली के दौरान छात्रों को देश-दुनिया की ताजा खबरें बताई जाती हैं. अगर आपके स्कूल में भी ऐसी प्रैक्टिस होती है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. इससे छात्रों में अखबार पढ़ने की आदत विकसित होती है और वे धीरे-धीरे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार होने लगते हैं. आइए, जान लेते हैं आज (3 दिसंबर 2025) की देश-दुनिया की मुख्य खबरें.

School Assembly News Headlines Today: देश की बड़ी खबरें

1.मारुति सुजुकी ने पेश की नई गाड़ी

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara पेश की है. इसका लॉन्च 2026 जनवरी में होने वाला है.

2. अगले सप्ताह संसद में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा होगी

संसद का शीतकालीन सत्र शुरुआती दो दिन काफी हंगामेदार रहा. वहीं अब अगले सप्ताह ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा होगी. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरा होने के विषय पर सोमवार को और चुनावों सुधारों के मुद्दे पर मंगलवार और बुधवार को चर्चा होगी.

School Assembly News Headlines Today: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी

पाकिस्तान के एक प्रतिष्ठित संगठन ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और हिंसा पर एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्षों के मुताबिक इस साल अपराध के घटनाओं में करीब 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

2. पुतिन ने भारत आने से पहले क्या कहा दिया

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने वाले हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने एक ऐसा स्टेटमेंट दे दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि रूस किसी तरह का युद्ध शुरू नहीं करना चाहता. लेकिन अगर यूरोप किसी तरह का जंग चाहता है तो रूस पीछे नहीं हटेगा.

3. पाकिस्तान में HIV बन रहा पैनडेमिक

पाकिस्तान में ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. यह एक तरह से पूरे देश में आग की तरह फैलता जा रहा है. पिछले 15 वर्षों में नए संक्रमणों में 200% की वृद्धि हुई है.

School Assembly News Headlines Today: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

  1. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं

टीम इंडिया में गौतम गंभीर और कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. विराट कोहली से टीम इंडिया के सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) की मुलाकात, जिस वजह से ये अटकलें और तेज होगी.

2. ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल से नाम वापस लिया

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का आगामी आईपीएल नीलामी (IPL 2026 Auction) से अपना नाम वापस लिया जाना अब चर्चा का विषय बन गया है. उम्र और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फिलहाल आराम को चुना है.

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: नींद खुलते ही बस 5 मिनट में देखें देश दुनिया की बड़ी खबरें, झट से हो जाएगा याद

Previous article Heavy Rain Warning: 24 घंटे बारिश की चेतावनी, 5,6 और 7 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप, IMD का अलर्ट
Next article Winter Morning Routine: सर्दियों की सुबह ऐसे करें शुरू, हेल्दी और एनर्जेटिक मॉर्निंग रूटीन के साथ
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel