[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 7 से 12 जून तक भारी बारिश और तूफानी हवा, इन राज्यों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

7 से 12 जून तक भारी बारिश और तूफानी हवा, इन राज्यों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

0
7 से 12 जून तक भारी बारिश और तूफानी हवा, इन राज्यों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
अगले 6 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है. केरल में एंट्री के बाद धीरे-घीरे यह पूरे देश में फैल रहा है. इसके साथ ही बारिश का दौर भी शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार और तेज होने की संभावना है, जिससे पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिमी तटीय और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. आईएमडी ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों के लिए बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 7 से 12 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की से लेकर मध्यम बारिश जारी रह सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 जून को जोरदार बारिश और तेज हवा की संभावना है. जबकि उत्तराखंड में 7 से 12 जून तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं. 11 और 12 जून को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आने वाले दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय में 7 से 12 जून के बीच कई इलाकों में बारिश की संभावना है. जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 12 जून तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है.

आंधी-तूफान, बिजली एवं तेज़ हवाएं

असम और मेघालय में 8 और 9 जून के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. झोंकों के साथ इनकी गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 7 से 10 जून और असम-मेघालय में 7 जून को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

भारी बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश में 7 और 8 जून
  • असम और मेघालय में 7, 8 और 12 जून
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 12 जून

बहुत भारी बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश में 9 से 12 जून
  • असम और मेघालय में 9 से 11 जून

बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मानसून के पूर्वी भारत के पहुंचने से पहले ही कई इलाकों में जोरदार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार में अधिकांश क्षेत्रों में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है. 9 से 10 जून के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 12 जून तक बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 जून को बहुत भारी बारिश होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है.

मध्य भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर

छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 7 से 12 जून के बीच छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़ में 7 जून और विदर्भ में 8 जून को तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है, जहां हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पश्चिमी भारत में मानसून की गतिविधियां तेज

कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 7 और 8 जून को जोरदार बारिश के आसार हैं. महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 7 जून को भारी बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, रायलसीमा तथा आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 7 से 12 जून के दौरान जोरदार बारिश के आसार हैं. केरल और माहे में 7 और 8 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि तटीय कर्नाटक में 7 से 9 जून के बीच कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 जून के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

भारी बारिश

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 जून.
  • केरल और माहे में 7 से 8 जून को भारी बारिश वहीं 9 से 12 जून को मध्यम बारिश हो सकती है.
  • लक्षद्वीप में 7 से 8 जून.
  • तटीय कर्नाटक में 10 से 12 जून.
  • उत्तरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक 7 से 12 जून.

इस दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.

Also Read: बिहार में 14 जून तक खराब रहेगा मौसम का हाल, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और वज्रपात का भी खतरा

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट 

Previous article झारखंड T20 लीग में निरहुआ की एंट्री, VIDEO जारी कर फैंस से की खास अपील
Next article कोरियन महिलाओं की ग्लोइंग स्किन का राज छुपा है आपकी रसोई में, जानें इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel