[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कोरियन महिलाओं की ग्लोइंग स्किन का राज छुपा है आपकी रसोई में, जानें इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका

कोरियन महिलाओं की ग्लोइंग स्किन का राज छुपा है आपकी रसोई में, जानें इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका

0
कोरियन महिलाओं की ग्लोइंग स्किन का राज छुपा है आपकी रसोई में, जानें इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका
कोरियन महिलाओं की ग्लोइंग स्किन का राज Ai image

Korean Glass Skin Secret: आज के समय में हर कोई ग्लास स्किन पाने की चाहत रखता है. ग्लास स्किन का सिंपल मतलब होता है एक ऐसी स्किन जो सिर्फ साफ ही नहीं, बल्कि ग्लोइंग, बेदाग और अंदर से ग्लो करने वाली भी हो. अगर बात करें इस ब्यूटी ट्रेंड की, तो इसकी शुरुआत कोरिया से हुई है. वहां की जो महिलाएं होती हैं, वे अपनी स्किन का ख्याल बेहद ही खास तरीके से रखना जानती हैं. आपको शायद यह जानकर भी हैरानी हो, लेकिन इस महंगे से दिखने वाले ग्लो को पाने के लिए आपको न पार्लर जाने की जरूरत है और न कि ज्यादा महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत है. आपके घर के किचन में ही ग्लास स्किन के ऐसे सीक्रेट्स छुपे हुए हैं, जो आपकी स्किन को पूरी तरह से बदल सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको किचन में मौजूद ऐसी ही 3 मैजिकल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकती हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कोरियन ब्यूटी का असली सीक्रेट चावल का पानी

कोरियन स्किन केयर में चावल के पानी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. चावल में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन की रंगत को निखारते हैं. यह चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को टाइट बनाने में मदद करता है. इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले आधे कप चावल को अच्छी तरह धो लें और फिर इसे दो कप पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद पानी को छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें. आप इस पानी को टोनर की तरह दिन में दो बार अपने चेहरे पर स्प्रे करें. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके चेहरे पर एक अलग सी ग्लो आ जाएगी.

नेचुरल क्लींजर और मॉइस्चराइजर है कच्चा दूध

एक ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नमी यानी हाइड्रेशन बहुत जरूरी है. ऐसे में कच्चा दूध आपकी स्किन के लिए एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर और क्लींजर की तरह काम कर सकता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाता है, जिससे अंदर की नई और ग्लोइंग स्किन बाहर आती है. हर रात सोने से पहले एक कटोरी में दो चम्मच कच्चा दूध लें और एक कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 10 से 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. यह आपकी स्किन को अंदर से न्यूट्रिशन देता है और उसे मखमली सॉफ्ट भी बनाता है.

बेदाग स्किन के लिए वरदान है शहद

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन शहद में एंटी-बैक्टीरियल और हाइड्रेशन को होल्ड करके रखने वाले ह्यूमक्टेंट प्रॉपर्टीज होते हैं. अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे या ड्राइनेस की प्रॉब्लम है, तो शहद आपके लिए सबसे अच्छा उपाय है. यह आपकी स्किन को गहराई से साफ करता है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो लेकर आता है. ग्लास स्किन पाने के लिए आप एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला सकते हैं. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आप सिर्फ सादा शहद भी चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे और साथ ही आपकी शीशे जैसी चमकने भी लगेगी.

ये भी पढ़ें: AC की ठंडी हवा लेने के चक्कर में कहीं छिन न जाए चेहरे की खूबसूरती, जान लें इसके नुकसान

ये भी पढ़ें: आईने में दिखने लगी हैं रिंकल्स और फाइन लाइन्स? बस अपनाएं ये सिंपल मेकअप हैक्स और दिखें 10 साल तक जवां

Previous article 7 से 12 जून तक भारी बारिश और तूफानी हवा, इन राज्यों में अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
Next article नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel