[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

0
Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट
पूरे सप्ताह कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, फोटो- एएनआई

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत अन्य पहाडी इलाकों में 18 से 22 जून तक बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में 18 से 24 जून तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कई इलाके, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 से 22 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. राजस्थान में 18 से 20 जून के बीच 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी की संभावना है.

मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 18 से 24 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 से 22 जून तक गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

बिहार-झारखंड में बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना

पूर्वी भारत की बात करें तो यहां मानसूनी गतिविधियां पर जोर पकड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड में 18 से 24 जून तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. बिहार में 18 से 20 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 18 और 19 जून को 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं, झारखंड में 18 से 24 जून तक बारिश की संभावना बनी हुई है. 21 से 24 जून के बीच गरज-चमक और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 से 24 जून के बीच जोरदार बारिश की संभावना है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव का खतरा हो सकता है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में जोरदार बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 से 24 जून तक जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय में 19 से 22 जून के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.

पश्चिम भारत में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

कोंकण, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 18 और 19 जून को गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, कोंकण और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

इसे भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज होगी मानसून की रफ्तार

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 21 से 23 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है. वहीं तटीय कर्नाटक में 21 से 24 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में 18 से 24 जून के दौरान कई स्थानों पर बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Also Read: 70 से 80KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा, 18 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

Previous article इस बार के पंचायत चुनाव में भलुआ गांव में जल निकासी और पेयजल संकट बनेगा मुद्दा
Next article देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel