[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी

0
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी
बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SBI PO Recruitment 2026 Application: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाना होगा. बैंकिंग सेक्टर की इस वैकेंसी में सभी कैटेगरी के लिए पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स जारी हो गई है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 जुलाई 2026 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

SBI PO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर careers सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Apply Online Form पर जाएं.
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

SBI PO Recruitment 2026 Notification PDF Check Here

SBI PO का सेलेक्शन कैसे होगा?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ की भर्ती तीन लेवल की परीक्षा से होगी. इसमें सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त में होगी. इसके बाद फेज 2 में ऑनलाइन मेन्स परीक्षा सितंबर 2026 में होगी. इसके बाद फेज 3 में ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन अक्टूबर या नवंबर में होगा.

यह भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न

SBI PO Exam Patten 2026:प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी. इसमें तीन सब्जेक्ट से सवाल होंगे. हर एक सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है. ऐसे में पूरी परीक्षा में 100 सवाल होंगे, जिसके लिए 60 सेकेंड यानी 1 घंटे का समय मिलेगा. गलत जवाब पर 1/4 यानी 4 गलत जवाब पर एक अंक कट जाएगा. सबसे पहले 40 सवाल इंग्लिश सब्जेक्ट से होंगे. सब्जेक्ट वाइज एग्जाम पैटर्न नीचे देख सकते हैं-

Sbi Po Exam Pattern
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी 3

SBI PO में कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

स्टेट बैंक की इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1500 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें जनरल कैटेगरी में कुल 588 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसके अलावा ओबीसी में 390 पदों पर, एससी में 234 पदों पर, एसटी में 144 और EWS में भी कुल 144 पद निर्धारित किए गए हैं.

SBI PO Application fees: कितनी है फीस?

स्टेट बैंक में पीओ भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे. इसमें एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं.

SBI PO Age Limit and Eligibility: कितनी है आयु सीमा योग्यता?

स्टेट बैंक पीओ भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी स्ट्रिम में ग्रेजएट की डिग्री होनी जरूरी है. वैकेंसी की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर देख सकते हैं.

SBI PO Salary Details: कितनी होगी पीओ की सैलरी?

स्टेट बैंक में पीओ बनने के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड 1 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी. इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी होगा.

य़ह भी पढ़ें: बिना परीक्षा RBI में सीधी भर्ती, हर महीने मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

Previous article Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट
Next article फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की शहादत के बाद मुआवजा राशि पर छिड़ा रार, पिता बोले- ‘CO और कथित पत्नी ने मिलकर किया धोखा’
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel