[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: झारखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले 4 दिन का वेदर अपडेट

मौसम: झारखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले 4 दिन का वेदर अपडेट

0
मौसम: झारखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले 4 दिन का वेदर अपडेट
मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 2 से 7 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, इसी दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  2 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

विभाग के अनुसार 2 से 7 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, विदर्भ में 1 से 5 जुलाई और 7 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान इन इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है.

झारखंड में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, दो व तीन जुलाई को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है. इससे राज्य के कई इलाके में तेज हवा व वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. दो जुलाई को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जबकि, अन्य जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवा व एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है. तीन व चार जुलाई को भी गरज व वज्रपात के साथ हल्की बारिश व तेज हवा की संभावना है. वहीं, पांच जुलाई को रांची सहित खूंटी, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जबकि, अन्य जगहों पर आकाश में बादल छाये रहेंगे, वज्रपात व तेज हवा चल सकती है. छह जुलाई को भी रांची समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, 3 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी. इस दिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Delhi Weather
Delhi weather

पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा

2 से 4 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 3 से 7 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 2 से 7 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : अगले 6 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश, देशभर में मानसून का जोर, IMD ने जारी किया अलर्ट

दक्षिण भारत का मौसम कैसा रहेगा?

2 से 7 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 3 से 5 जुलाई, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 2 से 4 जुलाई जबकि तेलंगाना में 3 से 7 जुलाई के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

उत्तराखंड में ‘ऑरेंज अलर्ट’

मौसम विभाग ने 2 जुलाई के लिए देहरादून सहित पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. देहरादून मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने 30 जून को दस्तक दे दी थी और 1 जुलाई को यह राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया.

Previous article Gen-Z राशिफल 2 जुलाई 2026: किस राशि के लिए रहेगा दिन शानदार, किसे बरतनी होगी सावधानी?
Next article 2 जुलाई की टॉप 20 खबरें: मेटा को सरकार का नोटिस, महुआ मोईत्रा पर फेंके गए अंडे, ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel