[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 2 जुलाई की टॉप 20 खबरें: मेटा को सरकार का नोटिस, महुआ मोईत्रा पर फेंके गए अंडे, ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

2 जुलाई की टॉप 20 खबरें: मेटा को सरकार का नोटिस, महुआ मोईत्रा पर फेंके गए अंडे, ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

0
2 जुलाई की टॉप 20 खबरें: मेटा को सरकार का नोटिस, महुआ मोईत्रा पर फेंके गए अंडे, ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की रोक: मेटा को थमाया नोटिस, पूछा- क्यों न की जाए कार्रवाई?

WhatsApp Usernames Feature: केंद्र सरकार ने भारत में WhatsApp पर यूजरनेम फीचर के रोल-आउट के संबंध में मेटा को नोटिस जारी किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. इजराइल की दो टूक: ईरान पर भरोसा खतरनाक, भारत भी रहे अलर्ट

Israel’s Deputy Foreign Minister : इजराइल की डिप्टी विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान पर भरोसा करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि भारत समेत सभी लोकतांत्रिक देशों को सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी संदेह जताया है. भारत फिलहाल ईरान और इजराइल दोनों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखते हुए स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ट्रंप के तीखे तेवर: 3 रातों तक ईरान पर किए हमले, कहा- नहीं बनाने देंगे परमाणु बम

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक नया दावा कर दिया है. उन्होंने कहा- ईरान को परमाणु हथियारों से दूर रखने (परमाणु निरस्त्रीकरण) की उनकी कोशिशें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. ट्रंप के मुताबिक, हाल ही में की गई सैन्य कार्रवाई के बाद अब स्थितियां सुधर रही हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. भारत पहुंचीं जापानी पीएम तकाइची; पीएम मोदी संग शिखर सम्मेलन में होंगी शामिल

Japanese PM India Visit: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचीं. नई दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भारत सरकार की ओर से जापानी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

Mahua Moitra TMC Attacked with Eggs: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडे का हमला जारी है. इस बार निशाना बनी हैं महिला सांसद महुआ मोईत्रा. महुआ ने इसका वीडियो शेयर कर भारतीय जनता पार्टी और सीआरपीएफ पर हमला बोला है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. अभिषेक बनर्जी की नयी मुसीबत ‘सेवाश्रय’, विष्णुपुर थाने में दर्ज हुआ केस, जानें पूरा मामला

Abhishek Banerjee in Trouble: डायमंड हार्बर के सांसद और बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के लिए उनकी महत्वाकांक्षी योजना ‘सेवाश्रय’ मुसीबत लेकर आयी है. विष्णुपुर थाने में टीएमसी सांसद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. जानें क्या है पूरा मामला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

Bihar Cabinet Decision: बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 29 फैसलों पर मुहर लगी. सरकार ने 5 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना, 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण, 1100 श्रद्धालुओं के लिए विशेष सोमनाथ यात्रा और बक्सर के भगवान वामन मंदिर के विकास को मंजूरी दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. पवन सिंह, निशांत समेत 10 सदस्यों ने ली MLC पद की शपथ, 20 दिन पहले हुए थे निर्विरोध निर्वाचित

Bihar MLC Oath Ceremony: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित पवन सिंह, निशांत समेत 10 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT जांच की समय-सीमा बढ़ी, 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही SIT को योगी सरकार ने अतिरिक्त समय दिया है. अब टीम 15 जुलाई तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी और सभी पहलुओं की जांच करेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल पर दो लाख का इनाम, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. रांची को पहली बार मिली डूरंड कप की मेजबानी, बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे 16 मुकाबले

डूरंड कप 2026 में पहली बार रांची को मेजबानी का मौका मिला है. बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त तक लीग मैचों के साथ एक क्वार्टर फाइनल भी खेला जाएगा, जहां जमशेदपुर एफसी समेत कई बड़ी टीमें एक्शन में नजर आएंगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, बिहार के लाल के सिर सजा नंबर-1 का ताज

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला. वहीं टेस्ट में ट्रेविस हेड और वनडे में डेरिल मिचेल शीर्ष पर बने हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. मैक्सिको की जीत का जश्न बना मातम, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान 2 फैंस की मौत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर पर मैक्सिको की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न के दौरान हादसा हो गया. मेक्सिको सिटी में हजारों प्रशंसकों की भीड़ के बीच दम घुटने से एक 44 वर्षीय पुरुष और 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब 40 साल बाद मिली नॉकआउट जीत का जश्न मनाया जा रहा था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. केतन अग्रवाल की मौत पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, AIDSA ने डॉ मुस्कान को 5 साल के लिए किया निलंबित

Ketan Agrawal Death Case: केतन अग्रवाल की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉ. मुस्कान सोनी की एक विवादित पोस्ट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है. ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. 2028 से केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन, सब्सिडी और टैक्स छूट के साथ दिल्ली की नई EV नीति लागू

दिल्ली सरकार ने नई EV Policy 2026 लागू कर दी है. इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट, ईवी टू-व्हीलर पर सब्सिडी और 30,000 चार्जिंग प्वाइंट की बड़ी योजना का ऐलान किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. NEET पेपर पर नया विवाद, AI से बना पहला पेपर, NTA ने किया सावधान

NEET Re Exam 2026: एक यूजर ने X पर नीट री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक होने को लेकर बड़ा दावा किया है. NTA ने इस पर सफाई दी है. साथ ही अन्य छात्रों को फेक खबरों से बचने के लिए अलर्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. बिना कोचिंग, सिर्फ इंटरनेट से की UPSC की तैयारी, चौथे प्रयास में हासिल की AIR 346

Somya Jain UPSC Topper: MP की सौम्या जैन ने बिना कोचिंग घर बैठे यूट्यूब की मदद से UPSC 2025 में AIR 346 हासिल की. जानिए उनकी ‘वन एक्स्ट्रा मार्क’ स्ट्रेटेजी और पूरा सफर. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. सरकार ने 40 पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर बढ़ाई राहत, 15 जुलाई तक नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी

Petrochemical Import Duty: 40 जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट अब 15 जुलाई तक जारी रहेगी. जानिए सरकार ने यह फैसला क्यों लिया और इसका क्या मतलब है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. अक्षय कुमार ने इन दो एक्टर्स को दिया फिल्म की सफलता का क्रेडिट, कहा- इनके आशीर्वाद से मिल रहा है इतना प्यार

Welcome To The Jungle Success: ‘वेलकम टू द जंगल’ की शानदार सफलता के बीच अक्षय कुमार ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने दो सीनियर कलाकारों का जिक्र किया है, जिनके आशीर्वाद को वह फिल्म की बड़ी कामयाबी का अहम कारण मानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. जानें कब से शुरू होगा श्रावण महीना, पहले सोमवार जरूर करें ये काम

Sawan 2026: सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से होगी. जानें इस वर्ष कितने सावन सोमवार पड़ेंगे, पहले सोमवार की तारीख, पूजा विधि, शुभ कार्य और भगवान शिव की कृपा पाने के आसान उपाय. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article मौसम: झारखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले 4 दिन का वेदर अपडेट
Next article कुछ राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, कुछ को सुलझाने होंगे रिश्तों के मतभेद, जानें आज 2 जुलाई 2026 का लव राशिफल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel