[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 5 दिनों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप, बढ़ेगा तापमान, हीटवेव की चेतावनी

अगले 5 दिनों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप, बढ़ेगा तापमान, हीटवेव की चेतावनी

0
अगले 5 दिनों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप, बढ़ेगा तापमान, हीटवेव की चेतावनी
कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, फोटो- पीटीआई

Heatwave Alert: अप्रैल का मध्य पार होते ही देशभर में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 अप्रैल के बीच भारत के विभिन्न हिस्सों में तापमान में इजाफा हो सकता है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 15 से 18 अप्रैल के बीच तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को नहीं मिलेगा. वहीं मध्य भारत में भी 15 से 18 अप्रैल के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है.

पूर्वी भारत में चढ़ेगा पारा

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी अब गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ेगा. 15 से 17 अप्रैल के बीच यहां तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.इसी तरह महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

हीट वेट अलर्ट

अगले एक सप्ताह के दौरान कई राज्यों में हीट वेव की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक तेलंगाना, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा जैसे क्षेत्रों में 15 से 18 अप्रैल के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में 16 से 20 अप्रैल के बीच लू का खतरा काफी अधिक रहेगा.

उमस भरी गर्मी से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विभाग के मुताबिक लू के अलावा कई तटीय और पूर्वी क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम भी परेशानी बढ़ा सकता है. गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल के इलाके, ओडिशा, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में 15 से 20 अप्रैल के दौरान उमस भरी गर्मी बेहाल कर सकती है.

Also Read: आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Previous article हर्षोल्लास के साथ मनाया जुड़ शीतल पर्व
Next article Length vs Height: ऊंचाई और लंबाई में है ये बड़ा अंतर? आप भी नहीं जानते होंगे
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel