[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge Length vs Height: ऊंचाई और लंबाई में है ये बड़ा अंतर? आप भी नहीं जानते होंगे

Length vs Height: ऊंचाई और लंबाई में है ये बड़ा अंतर? आप भी नहीं जानते होंगे

0
Length vs Height: ऊंचाई और लंबाई में है ये बड़ा अंतर? आप भी नहीं जानते होंगे
सोचती हुई लड़की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Length vs Height: स्कूल की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक हम Length (लंबाई) और Height (ऊंचाई) जैसे शब्दों का अक्सर इस्तेमाल करते हैं. चाहे किसी कमरे का आकार बताना हो, किसी इमारत की ऊंचाई नापनी हो या फिर किसी सड़क की दूरी मापनी हो, इन दोनों शब्दों का उपयोग हर जगह होता है. हालांकि, कई लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि असल में दोनों के मीनिंग में डिफरेंस है.

क्या है लंबाई (Length)?

लंबाई का मतलब होता है किसी चीज के एक किनारे से दूसरे किनारे तक की दूरी. इसे आमतौर पर क्षैतिज यानी सीधी (आड़ी) दिशा में मापा जाता है. उदाहरण के तौर पर, जब हम किसी सड़क की लंबाई की बात करते हैं, तो हम उसके एक सिरे से दूसरे सिरे तक की दूरी मापते हैं. इसी तरह टेबल, बिस्तर या कमरे की लंबाई भी उसी दिशा में मापी जाती है, जिस दिशा में वह फैली होती है. लंबाई हमें यह बताती है कि कोई चीज कितनी लंबी है और कितनी जगह घेरती है.

क्या है ऊंचाई (Height)?

वहीं, ऊंचाई का मतलब होता है किसी वस्तु के नीचे से ऊपर तक की दूरी. इसे हमेशा ऊर्ध्वाधर यानी खड़ी दिशा में मापा जाता है. जैसे किसी इंसान की ऊंचाई उसके पैरों से सिर तक मापी जाती है. इसी तरह पेड़, इमारत, खंभा या पहाड़ की ऊंचाई भी नीचे से ऊपर तक मापी जाती है. ऊंचाई यह बताती है कि कोई चीज जमीन से कितनी ऊपर तक उठी हुई है.

आसान तरीके से समझें फर्क

अगर आसान भाषा में समझें, तो जो चीज जमीन के समानांतर फैली होती है, उसकी माप लंबाई कहलाती है. वहीं, जो चीज जमीन से ऊपर की ओर बढ़ती है, उसकी माप ऊंचाई होती है. यानी लंबाई और ऊंचाई का मुख्य अंतर उनकी दिशा में होता है, एक आड़ी दिशा में मापी जाती है और दूसरी खड़ी दिशा में.

क्यों जरूरी है यह अंतर समझना?


कई सारी परीक्षाओं में लंबाई और ऊंचाई से रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में इन दोनों शब्दों का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है. अगर छात्र लंबाई और ऊंचाई में फर्क नहीं समझेंगे, तो वे सवालों को गलत तरीके से हल कर सकते हैं

यह भी पढ़ें- भारत का सबसे लंबा बीच, यहां नहाने पर है पाबंदी

Previous article अगले 5 दिनों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप, बढ़ेगा तापमान, हीटवेव की चेतावनी
Next article सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर तारापुर में जश्न, निकला विजय जुलूस
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel