[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, Google और Apple को 7 ऐप्स हटाने का नोटिस

बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, Google और Apple को 7 ऐप्स हटाने का नोटिस

0
बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, Google और Apple को 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, फोटो- एएनआई

Battery Hacking Apps: केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा चालकों की सुरक्षा और सार्वजनिक हित को देखते Google और Apple को 7 ऐप्स हटाने का नोटिस दिया है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Google Android और Apple iOS को नोटिस जारी कर अपने-अपने ऐप स्टोर से सात मोबाइल एप्लिकेशन हटाने का निर्देश दिया है. आरोप है कि इन ऐप्स का दुरुपयोग ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को निष्क्रिय करने के लिए किया जा रहा था.

BAT-BMS समेत कई ऐप्स को हटाने का नोटिस

जिन ऐप्स की पहचान की गई है उनमें BAT-BMS, SMART BMS और LOSSIGY समेत कुल सात एप्लिकेशन शामिल हैं. आशंका है कि इन ऐप्स के जरिए कुछ लोगों ने ई-रिक्शा की बैटरियों के संचालन में हस्तक्षेप किया, जिससे वाहन अचानक बंद होने लगे और चालकों के सामने गंभीर परिचालन संबंधी समस्याएं खड़ी हो गईं.

शिकायतों के बाद सरकार ने लिया एक्शन

बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में ई-रिक्शा चालकों ने शिकायत की थी कि उनके वाहन बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक बंद हो रहे हैं. इन घटनाओं से न केवल चालकों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई. शिकायतें मिलने के बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच शुरू की और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ऐप्स को हटाने का निर्देश दिया.

MeitY सचिव ने क्या कहा?

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस कृष्णन ने शुक्रवार (3 जुलाई) को बताया कि दो संदिग्ध ऐप्स उनके संज्ञान में आए थे और उन्हें ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐप स्टोर की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे एप्लिकेशन उपलब्ध न कराए जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हों या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देते हों. उन्होंने कहा- हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐप स्टोर उचित सावधानी बरतें. हम उनसे इस विषय पर बातचीत करेंगे ताकि भविष्य में संभावित रूप से नुकसानदायक ऐप्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध न हों.

बढ़ते ई-रिक्शा उपयोग के बीच सुरक्षा पर जोर

भारत में ई-रिक्शा शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अंतिम मील की कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण साधन बन चुके हैं. कम लागत और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण इनका उपयोग तेजी से बढ़ा है. ऐसे में डिजिटल तकनीक और स्मार्टफोन आधारित ऐप्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर सुरक्षा और वाहन सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता जरूरी हो गई है.

Previous article देवघर में काशी जैसा नजारा: शिवगंगा तट पर भव्य महाआरती शुरू, हफ्ते में 2 दिन आयोजन
Next article खबर का असर: चंद घंटे में भर गया गड्ढा, PWD ने लिया एक्शन, एप्रोच पथ में बने रेनकट की मरम्मती
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel