[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान नंबर वन, 2025 में हुईं 1139 मौतें, भारत का नंबर देखें

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान नंबर वन, 2025 में हुईं 1139 मौतें, भारत का नंबर देखें

0
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान नंबर वन, 2025 में हुईं 1139 मौतें, भारत का नंबर देखें
ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स, photo AI

Global Terrorism Index: पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के कारण मरने वालों की संख्या में 2025 में 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) ने वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 का आंकड़ा जारी किया है. जिसके अनुसार पाकिस्तान में पिछले साल में 1139 मौतें दर्ज की गईं थीं.

रिपोर्ट में 163 देशों का किया गया आकलन

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) ने 163 देशों की स्थिति का आकलन किया है, जिसमें पाया गया कि अपने पड़ोसियों, खास कर अफगानिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंध, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की ओर से बढ़ती हिंसा ने पाकिस्तान की संकट बढ़ा दी है.

भारत कितने नंबर पर मौजूद?

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में भारत 13वें स्थान पर है. दूसरे स्थान पर बुर्किना फासो, तीसरे नंबर पर नाइजर, चौथे स्थान पर नाइजीरिया और पांचवें नंबर पर माली है.

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में टॉप 20 देश

पाकिस्तान
बुर्किना फासो
नाइजर
नाइजीरिया
माली
सीरिया
सोमालिया
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
कोलम्बिया
इजराइल
अफगानिस्तान
कैमरून
भारत
म्यांमार
मोज़ाम्बिक
इराक
रूस
ईरान
बेनिन
थाईलैंड

2025 में पाकिस्तान में आतंकवाद के कारण हुई 1139 मौतें

2013 के बाद पाकिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. 2025 में पाकिस्तान में आतंकवाद से 1139 मौतें और 1045 घटनाएं दर्ज की गईं. आंकड़ों के अनुसार, 2009 से पाकिस्तान में हुए कुल हमलों में से 67 प्रतिशत से अधिक हमले टीटीपी द्वारा किए गए हैं.

पाकिस्तान में बंधक बनाने की घटना में भी हुआ इजाफा

पाकिस्तान में बंधक बनाने की घटनाओं में भारी उछाल आया है. पीड़ितों की संख्या 2024 में 101 से बढ़कर 2025 में 655 हो गई. यह वृद्धि मुख्य रूप से जाफर एक्सप्रेस हमले के कारण हुई, जिसमें 442 लोगों को बंधक बनाया गया था.

पाकिस्तान में 70 प्रतिशत मौतें आतंकवादी घटनाओं की वजह से होती हैं

पाकिस्तान अब बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के साथ उन पांच देशों में से एक है, जहां 70 प्रतिशत मौतें आतंकवाद की वजह से होती हैं.

Previous article IDBI बैंक में बढ़ेगी पब्लिक की हिस्सेदारी, सरकार लाने वाली है OFS, जानें पूरी डिटेल
Next article बिहार दिवस पर पब्लिक ने प्रशासन-11 को पांच विकेट से हराया
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel