[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Rain Alert : 7 जुलाई तक दिल्ली में होगी रोज बारिश, रेड अलर्ट जारी

Delhi Rain Alert : 7 जुलाई तक दिल्ली में होगी रोज बारिश, रेड अलर्ट जारी

0
Delhi Rain Alert : 7 जुलाई तक दिल्ली में होगी रोज बारिश, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली का मौसम (Photo: PTI)

Delhi Rain Alert : दिल्ली में मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार 3 से 7 जुलाई तक दिल्ली में रोजाना बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सुहाना बना रह सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.

इससे पहले 1 जुलाई को विभाग की ओर से बताया गया था कि दिल्ली में अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की संभावना है. राजधानी में मानसून का आगमन पिछले पांच वर्षों में सबसे देर से होने वाला माना जा रहा है. आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का ट्रेंड जानें

आईएमडी के अनुसार, साल 2020 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और इसके एक दिन बाद 26 जून को पूरे देश में फैल गया था. वहीं, 2021 में मानसून काफी देर से आया और 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा. उसी दिन इसने पूरे देश को भी कवर कर लिया था. साल 2022 में मानसून 30 जून को दिल्ली पहुंचा था और दो जुलाई तक पूरे देश में फैल गया था. साल 2023 में मानसून 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा, जबकि दो जुलाई तक पूरा देश मानसून की चपेट में आ गया था. साल 2024 में मानसून 28 जून को दिल्ली पहुंचा और दो जुलाई तक पूरे देश में फैल गया. वहीं, पिछले साल यानी 2025 को दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंचा था.

यह भी पढ़ें : मौसम: झारखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अगले 4 दिन का वेदर अपडेट

स्काईमेट वेदर ने मौसम को लेकर क्या दी जानकारी

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुउ कहा कि मानसूनी ट्रफ (कम दबाव की रेखा) इस समय पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जबकि मानसून उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख, और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहले ही आगे बढ़ चुका है. पालावत ने कहा कि दो या तीन जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों के तेज होने की उम्मीद है, और मानसून के तीन या चार जुलाई के आसपास दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहुंचने की संभावना है.

Previous article औरंगाबाद के इस मेले में बदली खरीदारी की तस्वीर, मिट्टी की कड़ाही बेचने वाली महिलाओं ने अपनाया डिजिटल भुगतान
Next article सरकारी बैंक जॉब का कन्फ्यूजन खत्म, RBI Assistant और SBI Clerk में कौन है बेहतर?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel