[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance सरकारी बैंक जॉब का कन्फ्यूजन खत्म, RBI Assistant और SBI Clerk में कौन है बेहतर?

सरकारी बैंक जॉब का कन्फ्यूजन खत्म, RBI Assistant और SBI Clerk में कौन है बेहतर?

0
सरकारी बैंक जॉब का कन्फ्यूजन खत्म, RBI Assistant और SBI Clerk में कौन है बेहतर?
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RBI Assistant vs SBI Clerk: सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए RBI असिस्टेंट और SBI क्लर्क दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं. दोनों ही नौकरियां अच्छी सैलरी, नौकरी की सुरक्षा और करियर ग्रोथ के लिए जानी जाती हैं. लेकिन जब बात इनकम, भत्तों, काम के माहौल और सुविधाओं की आती है, तो कई उम्मीदवार यह समझ नहीं पाते कि आखिर किस नौकरी को चुनना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो जानें इन दोनों (RBI Assistant vs SBI Clerk) के बीच में अंतर क्या है. 

RBI Assistant और SBI Clerk में कौन देता है ज्यादा सैलरी?

सैलरी के मामले में RBI असिस्टेंट की शुरुआती इन-हैंड सैलरी शहर के अनुसार लगभग 45,000 से 50,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. वहीं SBI क्लर्क की शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 35,000 से 42,000 रुपये प्रति माह के बीच रहती है. हालांकि पोस्टिंग की जगह, HRA और अन्य भत्तों के आधार पर यह सैलरी  अलग-अलग हो सकती है. 

Rbi Vs Sbi Bank
PC: AI Generated

RBI Assistant vs SBI Clerk: किन-किन भत्तों का मिलता है फायदा?

RBI असिस्टेंट को मिलने वाली सुविधाएं

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • परिवहन भत्ता
  • मेडिकल सुविधा
  • लीव फेयर कंसेशन (LFC)
  • अखबार और पुस्तक भत्ता
  • कैंटीन सुविधा
  • कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा

SBI Clerk को मिलने वाले लाभ

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • HRA
  • ट्रांसपोर्ट भत्ता
  • मेडिकल सुविधा
  • लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC)
  • पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ (लागू नियमों के अनुसार)
  • स्टाफ लोन पर रियायत
Rbi Vs Sbi
PC: AI Generated

किस नौकरी में वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर है?

अगर वर्क-लाइफ बैलेंस की बात करें तो RBI असिस्टेंट को इस मामले में बेहतर माना जाता है. RBI में काम का दबाव अपेक्षाकृत कम होता है और छुट्टियां भी पर्याप्त मिलती हैं. वहीं SBI क्लर्क की नौकरी में कस्टमर की संख्या ज्यादा होने के कारण कई ब्रांच में काम का दबाव अधिक हो सकता है.

RBI Assistant vs SBI Clerk: प्रमोशन किसमें जल्दी मिलता है?

RBI असिस्टेंट कर्मचारी विभागीय परीक्षा और अनुभव के आधार पर ऑफिसर स्तर तक पहुंच सकते हैं. हालांकि प्रमोशन की प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी मानी जाती है. दूसरी ओर SBI क्लर्क में भी इंटरनल प्रमोशन के जरिए ऑफिसर बनने का अवसर मिलता है. अगर कर्मचारी विभागीय परीक्षाएं पास कर ले, तो आगे चलकर मैनेजर स्तर तक भी पहुंच सकता है. 

किस परीक्षा में कॉम्पिटिशन ज्यादा होती है?

दोनों परीक्षाओं में प्रतियोगिता काफी कड़ी रहती है. RBI Assistant में पोस्ट कम निकलती हैं, इसलिए कटऑफ अक्सर हाई जाती है. SBI Clerk में सीटें अपेक्षाकृत ज्यादा होती हैं, लेकिन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी लाखों में होती है. 

यह भी पढ़ें: AI के दौर में भी सेफ हैं ये 5 डिग्रियां, फ्यूचर में नहीं होगी नौकरी की टेंशन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel