[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली के मालवीय नगर आग हादसे में 21 लोगों की मौत, प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग; एलजी ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के मालवीय नगर आग हादसे में 21 लोगों की मौत, प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग; एलजी ने दिए जांच के आदेश

0
दिल्ली के मालवीय नगर आग हादसे में 21 लोगों की मौत, प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग; एलजी ने दिए जांच के आदेश
हादसे के बाद बचाव अभियान में जुटे राहत कर्मी. फोटो- PTI.

Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस ने इस बड़ी दुर्घटना में हुई मौतों की पुष्टि की है. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इमारत से बाहर निकलने के लिए जोखिम उठाना पड़ा. मुख्यमंत्री और राज्यापाल ने इस भयावह हादसे पर शोक जताया है. साथ ही उन्होंने राहत और बचाव कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं.

सुबह लगी आग, तुरंत सक्रिय हुईं राहत एजेंसियां

अधिकारियों के अनुसार, आग बुधवार सुबह करीब 9 बजे लगी. जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चलता है, जबकि ऊपरी फ्लोर पर होटल फ्लोरेस स्टे है. सबसे पहले रेस्टोरेंट में ही आग लगी और धीरे-धीरे यह ऊपर फैलती चली गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर रेस्टोरेंट की ही परमिशन दी गई थी, लेकिन अवैध रूप से होटल भी चलाया जा रहा था.

पीटीआर्ई की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली के दक्षिणी इलाके मालवीय नगर में आग सुबह करीब 8:45 बजे लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी. हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में लगी थी.

बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) होटल में भीषण आग लगने बाद बचाव अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से 21 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. इनमें अधिकांश मिडिल ईस्ट और अफ्रीकी देशों के बताए जा रहे हैं. घटना के कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच जारी है और डिटेल जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

राहत और बचाव कार्य जारी

आग लगने के बाद बिल्डिंग के ऊपर हिस्से से जान बचाने के लिए कोशिश करते नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों ने ऊपरी मंजिल से छलांग भी लगा दी. सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, कैट्स एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को मौके पर भेजा गया.

दक्षिण जिले के एसडीएम और डीडीएमए अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कॉल मिलते ही डीडीएमए की टीम सक्रिय कर दी गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. इसकी जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में चार शव बरामद किए गए थे. वहीं सात से आठ लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. कई लोग ऊपरी मंजिलों में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर सुरक्षित नीचे उतरने में मदद की.

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर हादसे पर गहरा दुख जताया है. पीएम ऑफिस के एक्स हैंडल से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘आग लगने की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया शोक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य के लिए लगाया गया. उनके अनुसार, विभिन्न टीमों की त्वरित कार्रवाई से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिए जांच के निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में हुई इस त्रासदी से वे बेहद व्यथित हैं.

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही अधिकारियों को तत्काल चिकित्सा सहायता, राहत कार्य और घटना की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मालवीय नगर हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मांगी मुआवजा और मदद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं.

खड़गे ने राज्य सरकार और प्रशासन से पीड़ितों को समय पर मुआवजा और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने की अपील की.

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें

मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. सूचना मिलते ही प्रशासन ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय कर दिया और सभी संबंधित विभाग मौके पर पहुंच गए.

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके अनुसार, आठ से दस घायल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- घुसपैठियों के खिलाफ आधी रात चला बड़ा अभियान, अहमदाबाद में 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में

ये भी पढ़ें:- ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बांग्लादेश में हुई हत्या पर गृह मंत्री ने करवाया फोन; मामला दबाने को कहा

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि आग सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. उनके मुताबिक, आग पहले रेस्तरां की रसोई तक पहुंची और फिर तेजी से फैलते हुए उससे सटे होटल की ऊपरी मंजिलों तक फैल गई.

उन्होंने कहा कि धुएं और गैस के कारण कई लोगों को परेशानी हुई. सोमनाथ भारती ने मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है. प्रशासन का कहना है कि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.

Previous article छपरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका, मची अफरा-तफरी
Next article Windows PC हो गया है स्लो? इन आसान ट्रिक्स से बनाएं सुपरफास्ट
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel