[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cyclone Asna: चक्रवात असना का कहर, अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Cyclone Asna: चक्रवात असना का कहर, अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

0
Cyclone Asna: चक्रवात असना का कहर, अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Weather Report

Cyclone Asna: मौसम विभाग ने चक्रवात असना के बारे में बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने कई राज्यों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है. श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीताराम राजू, काकीनाडा और नांदयाल जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, कोनासीमा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी और अन्य जिलों के साथ-साथ रायलसीमा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश इस समय बाढ़ की चपेट में है.

झारखंड में 7 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 7 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

तेलंगाना बाढ़ की चपेट में, एक्शन में केंद्र सरकार

भारी बारिश के बाद तेलंगाना बाढ़ की चपेट में है. राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात की है और हर संभव मदद आ अश्वासन दिया है. बाढ़ और भारी बारिश को देखते हुए 99 ट्रेन रद्द कर दी गईं और चार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं, जबकि 54 ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया. मौसम केंद्र ने रविवार को कहा कि रविवार दोपहर 13:00 बजे से दो सितंबर सुबह 8:30 बजे तक तेलंगाना के आदिलाबाद, निजामाबाद, राजन्ना सिरसिला, यादाद्री भुवनगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, कामारेड्डी और महबूबनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. इस पूर्वानुमान के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है.

भारी बारिश से गुवाहाटी जलमग्न, सामान्य जनजीवन प्रभावित

असम के गुवाहाटी में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण कई मुख्य सड़कें और आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. राजधानी के सैकड़ों घरों में बारिश का पानी भर गया. मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. दिसपुर और सोनापुर के कुछ इलाकों में जलभराव हो सकता है. भारी बारिश होने के कारण दृश्यता कम हो सकती है तथा कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा आंधी/बिजली गिरने के दौरान खेतों में काम न करें.

राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश, मानसून अभी हफ्ते भर और सक्रिय रहेगा

राजस्थान में मानसून लगातार सक्रिय है और राज्य में अब तक सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बारिश का दौर अभी कम से कम एक सप्ताह और जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और आगामी एक सप्ताह तक कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा दो-तीन सितंबर से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है.

ओडिशा में 4 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने ओडिशा में इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. उसने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में चार सितंबर तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 12 घंटे में पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. उसने बताया कि हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है.

Previous article World Coconut Day 2024: विश्व नारियल दिवस पर जानें  हिंदू धर्म में क्या है इसका महत्व
Next article Sadhana Shivdasani Birth Anniversary: जब हेयर स्टाइल की वजह से एक्ट्रेस पर भड़के राज कपूर, घर बसा लेने की दी सलाह
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel