[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Cigarette in Lok Sabha : किसने सुलगा दी संसद के अंदर ई-सिगरेट! मचा हंगामा, देखें वीडियो

Cigarette in Lok Sabha : किसने सुलगा दी संसद के अंदर ई-सिगरेट! मचा हंगामा, देखें वीडियो

0
Cigarette in Lok Sabha : किसने सुलगा दी संसद के अंदर ई-सिगरेट! मचा हंगामा, देखें वीडियो
सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप (Photo: PTI)

Cigarette in Lok Sabha : बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई की बात कही. ठाकुर ने प्रश्नकाल में हिमाचल प्रदेश से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कहा कि देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है. सदन में क्या ई-सिगरेट पीने की अनुमति है? देखें वीडियो.

जब लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ‘नहीं’ में जवाब दिया तो ठाकुर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पिछले कई दिन से सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं. हालांकि, भाजपा सांसद ने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया. उन्होंने इस मामले में आसन से तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की मांग की. ठाकुर ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि यह बड़ा विषय है. अभी जांच करवाईए.

यह भी पढ़ें : Amit Shah Speech : अमित शाह ने जमकर धुलाई कर दी, निशिकांत दुबे ने कसा राहुल गांधी पर तंज

अनुराग ठाकुर के साथ कई नेता हो गए खड़े

अनुराग ठाकुर के साथ निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल समेत कुछ अन्य भाजपा सदस्य भी खड़े होकर कार्रवाई की मांग करते देखे गए. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी खड़े थे. हंगामे के बीच बिरला ने सभी सदस्यों से संसदीय परंपराओं और संसदीय नियमों का अनुपालन करने का अनुरोध करते हुए भाजपा सांसदों से कहा कि अगर आपको किसी मुद्दे पर कोई आपत्ति है तो लिखकर दे दें. कोई ऐसा विषय होगा तो कार्रवाई करुंगा.

Previous article UPSC NDA CDS Exam 2026: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, सेना में 845 पदों पर होंगी भर्तियां
Next article Anupama Maha Twist: अनुपमा का दामाद एक कपल को उतारेगा मौत के घाट? रजनी अपने चालाक बेटे के साथ मिलकर बनाएगी मास्टरप्लान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel