[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information UPSC NDA CDS Exam 2026: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, सेना में 845 पदों पर होंगी भर्तियां

UPSC NDA CDS Exam 2026: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, सेना में 845 पदों पर होंगी भर्तियां

0
UPSC NDA CDS Exam 2026: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, सेना में 845 पदों पर होंगी भर्तियां
UPSC NDA CDS Exam 2026 (सेना के जवानों की सांकेतिक फोटो AI Generated)

UPSC NDA CDS Exam 2026: सेना में ऑफिसर रैंक पर भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. UPSC ने नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA और कंबाइंड डिफेंस सर्विस यानी CDS परीक्षा 2026 के लिए (UPSC NDA and CDS Exam 2026) आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार कुल 845 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसलिए अगर आप डिफेंस सर्विस में जाना चाहते हैं तो यही सही समय है आवेदन करने का.

इसमें आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने यूपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA परीक्षा के जरिए कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग शामिल हैं. वहीं CDS परीक्षा के माध्यम से कुल 451 पदों पर नियुक्तियां होंगी. इन दोनों परीक्षाओं के जरिए युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अफसर रैंक का मौका मिलता है.

UPSC NDA CDS Exam 2026 Application: ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NDA या CDS 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें.
  • लॉगइन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल लें.

UPSC NDA 1 Exam 2026 Notification यहां डायरेक्ट चेक करें.

UPSC CDS Exam 2026 Notification यहां चेक करें.

UPSC NDA 1 Exam के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

NDA परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. लेकिन अगर आप एयरफोर्स या नेवी में जाना चाहते हैं तो 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए.

UPSC CDS परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा 20 साल से ज्यादा और 24 साल से कम रखी गई है. इससे अधिक या कम उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे.

UPSC NDA and CDS के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

NDA और CDS दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन 10 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं. उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 30 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है. चूंकि आवेदन विंडो छोटी है, इसलिए आखिरी दिन का इंतजार करना ठीक नहीं होगा. UPSC NDA और CDS परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में किया जाएगा. परीक्षा की डेट और सिटी की जानकारी एडमिट कार्ड में जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Previous article क्या है ट्रंप की गोल्ड कार्ड योजना, जो देगी अमेरिकी नागरिकता, जानें आवेदन प्रोसेस और फीस की पूरी डिटेल
Next article Cigarette in Lok Sabha : किसने सुलगा दी संसद के अंदर ई-सिगरेट! मचा हंगामा, देखें वीडियो
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel