[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन का डैम निर्माण शुरू, भारत के लिए बढ़ी चिंता

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन का डैम निर्माण शुरू, भारत के लिए बढ़ी चिंता

0
तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन का डैम निर्माण शुरू, भारत के लिए बढ़ी चिंता
brahmaputra river

Mega Dam: चीन ने 19 जुलाई को तिब्बत और भारत से होकर बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी (यारलुंग त्सांगपो नदी) पर एक मेगा बांध का निर्माण शुरू किया. चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इस परियोजना की कुल लागत 1.2 ट्रिलियन युआन (लगभग 167 बिलियन डॉलर) है. इस परियोजना के शुरू होने का ऐलान चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने किया.

दिसंबर चीन ने दी थी इस परियोजना को मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष दिसंबर में चीन ने इस परियोजना को मंजूरी दी थी. चीन द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बांध बनाने के पीछे का उद्देश्य कार्बन न्यूट्रलिटी हासिल करना और तिब्बत का आर्थिक विकास करना बताया गया है.

इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी चाइना याजियांग ग्रुप को दी गई

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस बांध से उत्पन्न होने वाली बिजली को अन्य इलाकों में भेजा जाएगा. साथ ही तिब्बत के स्थानीय लोगों की जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में इंजीनियरिंग जैसे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. इस परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी चाइना याजियांग ग्रुप को दी गई है.

बांध के बनने से हर साल लगभग 300 अरब किलोवाट घंटे बिजली का उत्पादन होगा

बताया जा रहा है कि इस बांध के निर्माण से हर साल लगभग 300 अरब किलोवाट घंटे बिजली का उत्पादन किया जाएगा.

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से क्या कहा गया?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस परियोजना की शुरुआत भारत और चीन के बीच तनाव को बढ़ा सकती है, क्योंकि भारत लगातार इस परियोजना का विरोध करता आया है. ब्रह्मपुत्र नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है. भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने चीन से बातचीत कर आग्रह किया है कि इस परियोजना से भारत और निचले इलाकों के देशों को नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करे. इसके जवाब में चीन की ओर से कहा गया है कि निचले इलाकों पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़े: Kirana Hills : किराना हिल्स की ताजा तस्वीर, भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान का परमाणु बम यहीं है

Previous article सत्यवती कॉलेज में कितने CUET स्कोर पर एडमिशन? BA-Bsc वालों के लिए ऐसी है CUTOFF
Next article कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की नई गाइडलाइन, ओवरहाइट डीजे, त्रिशूल, लाठी पर प्रतिबंध
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel