[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या को लिया गया हिरासत में

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या को लिया गया हिरासत में

0
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या को लिया गया हिरासत में
बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या (Photo: PTI)

Tejasvi Surya : भाजपा के नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु में किफायती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के दौरान जयनगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को हिरासत में ले लिया गया. सूर्या ने मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया. मेट्रो किराए को दूरी के आधार पर एक रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये कर दिया गया. फिलहाल इस वृद्धि पर रोक लगा दी गई.

सूर्या के अनुसार, केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद यह रोक लगी है. सांसद ने खाली बक्से लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार के वादे इस बक्से की तरह खाली हैं. यह विरोध प्रदर्शन उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा सूर्या के खिलाफ की गई बयानबाजी के जवाब में भी था. शिवकुमार ने कहा था कि सूर्या एक खोखले बक्से की तरह हैं जो सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहते हैं और जमीनी स्तर पर काम नहीं करते.

यह शर्मनाक है : सूर्या

हिरासत में लिए जाने के बाद सूर्या ने कहा कि हम किफायती सार्वजनिक परिवहन और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, सरकार सिर्फ इसलिए हमें गिरफ्तार कर रही है और हिरासत में ले रही है. यह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़कें, बुनियादी ढांचा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें ‘‘गिरफ्तार’’ कर रही है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार के दबाव के कारण मेट्रो किराए में बढ़ोतरी को दूसरी बार रोक दिया गया है. राज्य सरकार को आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए.

Previous article पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर, तो आज ही ट्राई करें फूल गोभी वड़ा
Next article घर पर बनाएं दिल को छू लेने वाला फ्रूट केक और अपने प्यार को दें मीठा तोहफा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel