[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर, तो आज ही ट्राई करें फूल गोभी वड़ा

पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर, तो आज ही ट्राई करें फूल गोभी वड़ा

0
पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर, तो आज ही ट्राई करें फूल गोभी वड़ा
फूल गोभी वड़ा (AI IMAGE)

Phool Gobhi Vada: स्नैक्स टाइम पर अक्सर कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन करता है. ऐसे में रोज-रोज पकौड़े खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं और कुछ अलग, नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो आज की ये टेस्टी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं फूल गोभी वड़ा बनाने की आसान और स्वाद से भरपूर रेसिपी, जो बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट होती है. 

फूल गोभी वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फूल गोभी – 1 कप (बारीक कटी या कद्दूकस की हुई)
  • बेसन – आधा कप
  • चावल का आटा – 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती – 2 चम्मच (कटी हुई)
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • अजवाइन – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीजी, तैयार करें टेस्टी ब्रेड चीज पकौड़ा

फूल गोभी वड़ा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन में पानी उबालें, इसमें थोड़ा नमक डालें और गोभी डालकर 2–3 मिनट तक हल्का उबाल लें. अब गोभी को छलनी में निकाल लें और ठंडा होने दें. 
  • गोभी ठंडा होने के बाद सारा पानी हाथ से अच्छे से निचोड़ लें. अब एक बड़े बर्तन में उबली हुई गोभी डालें. 
  • अब इसमें बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालें. सभी सामग्री को अच्छे से हाथ या चम्मच की मदद से मिलाएं. 
  • अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं. अब तैयार मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर हाथ से गोल या चपटे वड़े का आकार दें. सारे वड़े इसी तरह तैयार करके एक प्लेट में रख लें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें एक-एक करके वड़े धीरे से तेल में डालें. वड़े को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद वड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें. 
  • अब तैयार हुए गरमा-गरम गोभी वड़े को धनिया चटनी, पुदीना चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel