[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Balasore Student Self Immolation: छात्रा की आत्मदाह से जल रहा ओडिशा! पीड़िता के पिता से राहुल ने की बात, कांग्रेस ने CM से मांगा इस्तीफा

Balasore Student Self Immolation: छात्रा की आत्मदाह से जल रहा ओडिशा! पीड़िता के पिता से राहुल ने की बात, कांग्रेस ने CM से मांगा इस्तीफा

0
Balasore Student Self Immolation: छात्रा की आत्मदाह से जल रहा ओडिशा! पीड़िता के पिता से राहुल ने की बात, कांग्रेस ने CM से मांगा इस्तीफा
Rahul gandhi spoke victim father

Balasore Student Self Immolation: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से बात की और उनके परिवार को न्याय का आश्वासन दिया. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, “ओडिशा के बालासोर में इंसाफ की लड़ाई में जान गंवाने वाली बहादुर बेटी के पिता से बात की. उनकी आवाज में बेटी का दर्द, सपना और संघर्ष सब महसूस किया. उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी और मैं हर कदम पर उनके साथ हैं. जो हुआ वह अमानवीय और शर्मनाक ही नहीं, पूरे समाज का जख्म है. हम हर हाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले.”

पीड़िता के पिता ने राहुल गांधी के साथ बातचीत पर क्या बताया?

राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद पीड़िता के पिता ने कहा, “कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज सुबह मुझसे बात की और मेरी बेटी की मौत पर दुख जताया. उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वह मेरी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में मेरे साथ हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि पूरा देश हमारे साथ है और मुझे हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगा. ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाना चाहिए.”

यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं करने पर छात्रा ने की आत्मदाह, मौत

बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय की एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले एक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर शनिवार (12 जून) को परिसर में खुद को आग लगा ली थी. उसने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद सोमवार रात को अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स)-भुवनेश्वर में दम तोड़ दिया.

कांग्रेस ने ओडिशा के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने बालासोर जिले में कॉलेज छात्रा की मौत के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में मणिपुर की तरह राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मुख्यमंत्री व्यवस्था के मुखिया हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए.’’

Previous article यूएई, दुबई समेत शारजाह में कई बैंक अकाउंट, छांगुर बाबा का इंटरनेशनल नेटवर्क उजागर
Next article Badam Barfi: खास मौके के लिए कुछ मीठा है बनाना, तैयार करें बादाम बर्फी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel