[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया? कोर्ट में बोले अरविंद केजरीवाल

मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया? कोर्ट में बोले अरविंद केजरीवाल

0
मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया? कोर्ट में बोले अरविंद केजरीवाल
Lok Sabha Election 2024 | pti

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को जांच एजेंसी ईडी राउज़ एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची है. इस दौरान पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंचीं. कोर्ट पहुंचने के बाद दिल्ली के सीएम ने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है. जनता इसका जवाब देगी. पेशी के दौरान वहां की सुरक्षा कड़ी की गई थी. पत्रकारों को दूर रहने को कहा जा रहा था. केजरीवाल की पेशी का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

कोर्ट में क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने अपने बयान में कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया, लेकिन अभी तक किसी भी कोर्ट ने मुझे दोषी नहीं ठहराया. इस मामले से संबंधित सीबीआई ने 31,000 पेज जबकि ईडी ने 25,000 पेज दाखिल किए हैं. यदि आप इन्हें एक साथ पढ़ेंगे तो भी मैं पूछना चाहूंगा कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया? मेरा नाम केवल चार लोगों के चार बयानों में सामने आया.

ईडी ने क्या कहा

ईडी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जवाब देने में टालमटोल कर रहे हैं और अपने डिजिटल उपकरणों के पासवर्ड नहीं बता रहे.

अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मामले में लोगों को ‘सरकारी गवाह’ बनाया जा रहा है. यही नहीं उन्हें अपने बयान बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

न्यूज एजेंसी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया जा रहा है. इस बीच एक पत्रकार ने जब उपराज्यपाल के बयान पर अरविंद केजरीवाल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है और इसका जवाब जनता देगी.

Read Also : Arvind Kejriwal को हाईकोर्ट से राहत, सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज, जानें HC ने क्या कहा

क्या कहा था उपराज्यपाल ने

आपको बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार जेल से नहीं चलाई जाएगी. इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता कह चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे.

Previous article ‘अरविंद केजरीवाल बाहर से भी काम करते थे और अंदर से भी कर रहे हैं’, ‘एलजी’ के बयान के बाद ‘आप’ की प्रतिक्रिया
Next article Bullet Train के लिए भारत का पहला ट्रैक है बहुत खास, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel