[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘अरविंद केजरीवाल बाहर से भी काम करते थे और अंदर से भी कर रहे हैं’, ‘एलजी’ के बयान के बाद ‘आप’ की प्रतिक्रिया

‘अरविंद केजरीवाल बाहर से भी काम करते थे और अंदर से भी कर रहे हैं’, ‘एलजी’ के बयान के बाद ‘आप’ की प्रतिक्रिया

0
‘अरविंद केजरीवाल बाहर से भी काम करते थे और अंदर से भी कर रहे हैं’, ‘एलजी’ के बयान के बाद ‘आप’ की प्रतिक्रिया
Arvind Kejriwal

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी जांच एजेंसी ईडी के द्वारा की गई है. इस गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल हिरासत से ही अपने मंत्रियों को निर्देश दे रहे हैं. इस बीच सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें उनके पद से हटाया जा सकता है ? या क्या उनका इस्तीफा हो सकता है ? इन सब सवालों के बीच दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना की ओर से कहा गया है कि दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सरकार जेल से नहीं चलेगी.

इधर, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश के अंदर चुने हुए मुख्यमंत्री को केवल आरोपों के आधार पर इस्तीफा देने का प्रावधान नहीं है. सीएम बाहर थे तो बाहर से काम कर रहे थे, अभी अंदर हैं तो अंदर से काम करने से वे पीछे नहीं हट रहे हैं. अरविंद केजरीवाल लगातार जनता की सेवा में लगे हुए हैं. आगे उन्होंने कहा कि अब नई परिस्थितियों में अब नई तरह की संभावनाएं बंधती नजर आ रहीं हैं.

क्या कहा है दिल्ली के एलजी ने

दिल्ली के एलजी वी. के. सक्सेना ने कहा है कि सरकार जेल से नहीं चलाई जाएगी. आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की ओर से कहा जा चुका है कि अरविंद केजरीवाल जेल में रहने के बाद भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. पार्टी की इस टिप्पणी के बाद एलजी का बयान सामने आया. उल्लेखनीय है कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. वह 28 मार्च तक यानी गुरुवार तक एजेंसी की हिरासत में हैं.

Read Also : Arvind Kejriwal को हाईकोर्ट से राहत, सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज, जानें HC ने क्या कहा

केजरीवाल ने अबतक दिए दो निर्देश

  • आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहला निर्देश जल मंत्री आतिशी दिया था और शहर के कुछ इलाकों में पानी और सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान करने को कहा था.
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने दूसरा आदेश स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिया था और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों के लिए दवाएं और जांच व्यवस्था बाधित ना हो.
Previous article Home Gardening: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो ऐसे बचाएं उसकी जान
Next article मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया? कोर्ट में बोले अरविंद केजरीवाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel