[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National लड़की को भगा ले जाने का बदला? अलीगढ़ में युवक का अपहरण, यूपी पुलिस ने बचाया

लड़की को भगा ले जाने का बदला? अलीगढ़ में युवक का अपहरण, यूपी पुलिस ने बचाया

0
लड़की को भगा ले जाने का बदला? अलीगढ़ में युवक का अपहरण, यूपी पुलिस ने बचाया
अलीगढ़ पुलिस (File Photo)

Aligarh : पुलिस ने अपहरण के महज पांच घंटे के भीतर एक युवक को सकुशल बरामद कर लिया. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र में युवक संजय कुमार का अपहरण किया गया था. पुलिस के मुताबिक, संजय कुमार एक युवती के साथ घर से भाग गया था. इससे नाराज होकर लड़की के पिता और भाई ने प्लान बनाकर अपहरण किया और उसे मारने की तैयारी कर रहे थे.

सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी की, जगह-जगह चेकिंग शुरू की. अलग-अलग टीमों ने दबिश दी. ग्रामीण एसपी अमृत जैन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे अपहरण की सूचना मिली थी. त्वरित कार्रवाई से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया. पुलिस ने अपहरण के सिर्फ पांच घंटे के भीतर युवक को ढूंढ निकाला और इस मामले में लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया.

लड़की के पिता और भाई ने अपहरण की साजिश रची

ग्रामीण एसपी अमृत जैन ने बताया कि पुलिस ने हत्या की नीयत से किए गए अपहरण के मामले को तेजी से सुलझाया. युवक को महज पांच घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया. शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले युवक आरोपी परिवार की लड़की के साथ भाग गया था, जिसको लेकर केस दर्ज था. इसी रंजिश में लड़की के पिता और भाई ने अपहरण की साजिश रची. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक भी जब्त कर ली है. मामले की आगे जांच जारी है.

Previous article खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, फटाफट बना लें लाल कद्दू का रायता
Next article जानकी जयंती के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel