[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Afghanistan Pakistan War: अगर पाकिस्तान शांति नहीं चाहता, तो अफगानिस्तान के पास दूसरे विकल्प भी हैं- मुत्तकी ने दी चेतावनी

Afghanistan Pakistan War: अगर पाकिस्तान शांति नहीं चाहता, तो अफगानिस्तान के पास दूसरे विकल्प भी हैं- मुत्तकी ने दी चेतावनी

0
Afghanistan Pakistan War: अगर पाकिस्तान शांति नहीं चाहता, तो अफगानिस्तान के पास दूसरे विकल्प भी हैं- मुत्तकी ने दी चेतावनी
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी

Afghanistan Pakistan War: भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष पर बयान दिया. उन्होंने कहा- “अफगानिस्तान शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, लेकिन यदि प्रयास सफल नहीं होते हैं तो उसके पास अन्य विकल्प भी हैं. उन्होंने कहा कि उनका देश किसी भी बाहरी आक्रमण का सामना करने के लिए पूरी तरह एकजुट है. भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आये मुत्तकी ने कहा कि कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है और उनका देश अपनी संप्रभुता का किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा.

Afghanistan Pakistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 58 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष में अब तक 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो चुकी है. हालांकि गुरुवार को काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है. पाकिस्तानी कार्रवाई के जवाब में अफगान बलों ने शनिवार रात दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिससे व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा हो गई. तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि अफगान बलों ने कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है और संघर्ष में 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई.

अफगानिस्तान को पाकिस्तान के लोगों और नेताओं से कोई समस्या नहीं : आमिर खान मुत्तकी

आमिर खान मुत्तकी ने कहा- “अफगानिस्तान को पाकिस्तान के लोगों और नेताओं से कोई समस्या नहीं है, हालांकि उस देश में कुछ तत्व माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा बनाये रखेगा. उल्लंघन हुए हैं और हमने उनका तुरंत जवाब दिया है. रात में जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें हमने अपने उद्देश्य हासिल कर लिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि कुछ लोग इस प्रकरण को सुलझाना नहीं चाहते हैं, तो अफगानिस्तान में अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की रक्षा करने की क्षमता है. अफगानिस्तान के लोग और सेनाएं देश की रक्षा के लिए एकजुट हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान की एक और बड़ी विशेषता यह है कि भले ही हमारे बीच आंतरिक मतभेद हों, लेकिन जब बाहरी हस्तक्षेप का मुद्दा उठता है, तो सभी अफगानी लोग, सरकार और मौलवी एकजुट होकर इसका सामना करते हैं और देश की रक्षा करते हैं.’’

क्या है पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद?

पाकिस्तान तालिबान शासन पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है तथा देश के अंदर हुए कई हमलों के लिए इस समूह को जिम्मेदार ठहराता रहा है. अफगानिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें पाकिस्तानी लोगों और नेताओं से कोई समस्या नहीं है. पाकिस्तान में कुछ विशिष्ट तत्व हैं जो स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें: Afghanistan Foreign Minister: महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर बवाल, अफगान विदेश मंत्री ने तोड़ी चुप्पी- दिया बड़ा बयान

Previous article Samastipur News:बीएलओ को इसीनेट एप का मिला प्रशिक्षण
Next article देशभक्ति व जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत है लोहिया का सामाजिक चिंतन
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel