[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:बीएलओ को इसीनेट एप का मिला प्रशिक्षण

Samastipur News:बीएलओ को इसीनेट एप का मिला प्रशिक्षण

0
Samastipur News:बीएलओ को इसीनेट एप का मिला प्रशिक्षण

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : प्रखंड क्षेत्र में 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ को कल्याणपुर बस्ती स्थित प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में रविवार को इसीनेट एप का प्रशिक्षण मिला. इस अवसर पर सीओ बृजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि इसीनेट एक यूनिफाइड प्लेटफार्म है. जिसमें मतदाताओं को हर जरूरी सेवाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाती है. इसमें वोटर कार्ड में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायत की जा सकती है. नाम सर्च, फॉर्म एप्लीकेशन को ट्रैक करने में मदद आदि सुविधाएं मिलती है. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बीएलओ को चुनाव के दिन उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां को विस्तार से बताना था. इस दौरान बीपीआरओ अभिषेक कुमार ने बीएलओ को पीठासीन पदाधिकारी के साथ मिलकर बूथ पर विभिन्न कार्यों को संधारित करने के तौर तरीके सिखाये. उन्हें पीठासीन पदाधिकारी के मोबाइल फोन पर इसीनेट एप डाउनलोड कर मतदान प्रक्रिया को लगाना व अपडेट करने की विधि बताई गई. इसमें मॉक पोल से पहले और बाद की गतिविधियां को एप पर दर्ज करने की जानकारी दी गई. वहीं मतदान समाप्ति की सभी गतिविधियां संधारित करने एवं पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदान पदाधिकारी के कार्यों को भी एप के माध्यम से दर्ज करने की विधि बताई गई. इस दौरान सभी बीएलओ को उनके मोबाइल में इसीनेट एप का इंस्टॉलेशन कराया गया. साथ ही 12 डी फॉर्म देकर मतदाताओं के समक्ष भरवाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर मो. हसीब, बबलू पासवान, सिद्धनाथ तिवारी, सुबोध कुमार पंडित, प्रेमलता, प्रदीप पंडित, राजदेव राय, रोशन कुमार, मिथिलेश ठाकुर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel