[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 28 January Top 20 News: UGC पर बवाल जारी, यूपी में एक और अधिकारी का इस्तीफा, भारत-ईयू के बीच बड़ा समझौता, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

28 January Top 20 News: UGC पर बवाल जारी, यूपी में एक और अधिकारी का इस्तीफा, भारत-ईयू के बीच बड़ा समझौता, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

0
28 January Top 20 News: UGC पर बवाल जारी, यूपी में एक और अधिकारी का इस्तीफा, भारत-ईयू के बीच बड़ा समझौता, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें
यूजीसी के नये नियम के विरोध में प्रदर्शन करते लोग, फोटो पीटीआई

1. शर्ट उतारकर किया UGC के नियमों का विरोध, कहा- काला कानून वापस लो

UGC के नए नियमों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, संभल, कुशीनगर और अन्य जिलों में छात्र विरोध करते हुए सड़क पर उतरे. छात्र समूहों और संगठनों ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव का आरोप लगाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. कोई भी किसी पर अत्याचार नहीं करेगा, UGC के नए नियम पर बोले शिक्षा मंत्री

सरकार ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए बनाए गए नए यूजीसी नियमों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. फ्रांस समेत 27 देशों के साथ भारत ने किया डील, जानिए इसे आम आदमी को कितना होगा फायदा

भारत और यूरोपीय संघ के बीच 18 साल का इंतज़ार खत्म. 27 देशों के साथ हुई इस ऐतिहासिक डील से न केवल व्यापार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी, बल्कि लग्जरी कारों और इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम घटने से आम आदमी की जेब को भी सीधा फायदा पहुंचेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. अब दुनिया देखेगी भारत का दम, यूरोप के साथ हुआ सदी का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, यह समझौता भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (विनिर्माण क्षेत्र) के लिए क्रांतिकारी साबित होगा. व्यापार बाधाएं कम होने से भारतीय उत्पादों की पहुंच यूरोपीय बाजारों तक आसान होगी, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई गति मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. अब GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने दिया इस्तीफा, CM योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद की टिप्पणी से थे आहत

उत्तर प्रदेश में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूजीसी मुद्दे पर इस्तीफा का दौर जारी है. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के अपने पद से इस्तीफा देने के अगले ही दिन मंगलवार को अयोध्या में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में अपना इस्तीफा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. डर के साए में बेटियां? मीसा ने पूछा सवाल, कहां गया वो खौफ… जिसे दिखाकर सत्ता में आई सरकार?

NEET छात्रा मौत मामले पर RJD सांसद मीसा भारती ने डबल इंजन सरकार को जमकर घेरा है. उन्‍होंने बिहार की मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि यहां महिला सुरक्षा के दावे हुए फेल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. झारखंड नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, कितना खर्च कर सकता है एक कैंडिडेट, जानें

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही एक कैंडिडेट चुनाव प्रचार में कितना खर्च कर सकता है, इसकी सीमा भी तय कर दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. दावोस के बाद लंदन, 12 दिनों बाद झारखंड वापस लौटे CM हेमंत सोरेन, कहा- विकास के रास्ते खुलेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 दिनों के विदेश दौरे के बाद वापस रांची लौट आए हैं. हेमंत ने दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में पहली बार झारखंड की उपस्थिति दर्ज कराई. उन्हें नये निवेश का पूरा भरोसा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. बिहार में बेटियां नहीं, दानव सुरक्षित हैं! 2 साल की बच्ची से दरिंदगी पर दहाड़े तेजस्वी, बोले- ‘आपातकालीन परिस्थिति’

गोपालगंज में 2 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी पर तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्‍होंने बिहार की कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्‍होंने इस स्थिति को आपातकाल परिस्थिति करार दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. Watch Video: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है. कई इलाकों में बर्फबारी और फिसलन भरी स्थितियों के कारण सड़कें बंद हैं. डोडा में बर्फ से ढंके क्षेत्र में कुछ लोग फंस गए हैं, जिनमें 60 लोगों को बीआरओ ने निकाल लिया है. सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी है. इधर भारी बर्फबारी के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. बांग्लादेशी मीडिया पर ICC सख्त, तिलमिलाया BCB, आईसीसी से मांगा जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत आने से इनकार करने पर बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इधर टीम के बाहर होने के बावजूद बांग्लादेशी मीडिया टूर्नामेंट कवर करने के लिए तड़प रही है. लेकिन आईसीसी ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है, जिससे बीसीबी की तिलमिलाहट बढ़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. नॉर्थ-ईस्टर्न पटका न पहनने को लेकर राहुल गांधी पर राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने लिया राजनाथ सिंह का नाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राहुल गांधी से दो बार एक विशेष पोशाक पहनने को कहा, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया. कांग्रेस ने इस पूरे मामले को “फर्जी ड्रामा” बताते हुए आरोपों को खारिज किया है. जानें क्या है पूरा मामला. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. चुनाव प्रचार कर रही थीं जापानी पीएम, तभी किम जोंग ने जापान सी में दाग दीं बैलिस्टिक मिसाइलें, टेंशन में टोक्यो

त्तर कोरिया ने इस महीने की दूसरी आक्रामक कार्रवाई में बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. इस बार उसका निशाना जापान सागर रहा. इस मिसाइल टेस्टिंग के बाद जापान की पीएम हरकत में आईं. उन्होंने मामले की जांच के लिए आदेश दिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. ‘रंगा सियार है पाकिस्तान’, भारत पर लगाए आरोप, तो यूएन में आतंक, मुनीर, सिंदूर, सिंधु… चुन-चुन कर पड़ी लताड़

भारत ने पाकिस्तान के सारे दावों पर चुन-चुन कर जवाब दिया है. भारत के स्थायी राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को एक ‘सरकारी नीति के औजार’ के रूप में इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि इसे सहना सामान्य नहीं है. इस दौरान उन्होंने सिंधु जल समझौता, आसिम मुनीर के सीडीएफ बनने और अन्य मुद्दों पर जवाब दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. UGC New Regulations : यूनिवर्सिटी में अब जाति आधारित भेदभाव पड़ेगा महंगा, झूठी शिकायत दर्ज की तो…

सुप्रीम कोर्ट की हिदायत के बाद यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के लिए नये नियम बनाए हैं. एक ओर तो जातिगत प्रताड़ना से बचाने के लिए यूजीसी ने सख्त कदम उठाए हैं और 24 घंटे लिखित, ऑनलाइन या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है. वहीं दूसरी ओर झूठी कंप्लेन के खिलाफ कोई कार्रवाई का प्रावधान ना करके कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. हिंदू धर्म के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं शंकराचार्य, कैसे होता है चयन और क्यों पड़ी थी जरूरत?

आदि शंकराचार्य ने हिंदू धर्म को एकसूत्र में पिरोने और उसकी रक्षा के लिए पूरे देश में चार पीठ की स्थापना की थी और वहां अपने शिष्यों को संत के रूप में नियुक्त किया था, जिनके ऊपर हिंदू धर्म और वेदों की रक्षा का भार था. इन्हीं संतों को शंकराचार्य कहा जाता है. शंकराचार्य का पद पूरी तरह धार्मिक होता है और यह गुरु–शिष्य की परंपरा से चलता है. इस पद का राजनीति से कोई लेना–देना नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. Devara 2: बंद नहीं हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म, प्रोड्यूसर ने शूटिंग और रिलीज को लेकर किया बड़ा खुलासा

Devara 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. प्रोड्यूसर ने कन्फर्म किया कि जूनियर एनटीआर की फिल्म बंद नहीं हुई है और साथ ही उन्होंने रिलीज ईयर से भी पर्दा उठाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. The Raja Saab Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई प्रभास की ‘द राजा साब’? फिल्म का बजट 400 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का लाइफटाइम कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस कमाई जानें. 400 करोड़ के बजट में फिल्म हिट हुई या फ्लॉप? पूरी खबर यहां पढ़ें

पटना हॉस्टल कांड: विजय सिन्हा ने NEET छात्रा के परिजनों से की मुलाकात, बोले- दोषी चाहे कितना भी रसूखदार हो, बचेगा नहीं

जहानाबाद पहुंचकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने NEET छात्रा दुष्कर्म-मौत केस में सख्त रुख अपनाया. पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में दोषी चाहे जितना भी रसूखदार हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बिना तैयारी नहीं होगी पढ़ाई, शिक्षकों को डायरी में लिखनी होगी पूरी प्लानिंग

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की क्वालिटी सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है. अब शिक्षक बिना तैयारी के क्लास में नहीं जाएंगे. पढ़ाने से पहले पाठ-टिका तैयार करना अनिवार्य होगा, ताकि बच्चों को बेहतर पढ़ाई मिल सके. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Previous article Barley Upma Recipe: ऑयली पराठों नहीं, बार्ली उपमा के साथ करें दिन की शुरुआत, 15 मिनट में बनने वाला सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन
Next article इमरान खान ने जेल से किया खेल, मुनीर के खिलाफ खोला मोर्चा, गाजा पीस बोर्ड के खिलाफ केपीके विस में प्रस्ताव पास
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel