[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Barley Upma Recipe: ऑयली पराठों नहीं, बार्ली उपमा के साथ करें दिन की शुरुआत, 15 मिनट में बनने वाला सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन

Barley Upma Recipe: ऑयली पराठों नहीं, बार्ली उपमा के साथ करें दिन की शुरुआत, 15 मिनट में बनने वाला सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन

0
Barley Upma Recipe: ऑयली पराठों नहीं, बार्ली उपमा के साथ करें दिन की शुरुआत, 15 मिनट में बनने वाला सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन
बार्ली उपमा रेसिपी AI generated image

Barley Upma Recipe: सुबह के नाश्ते को पूरे दिन का सबसे जरूरी भोजन माना गया है. जितना अच्छा और बैलेंस्ड आपका नाश्ता होगा, उतना ही एनर्जेटिक और एक्टिव आपका पूरा दिन रहेगा. यही एक मुख्य कारण है कि आज के समय में लोग ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि सेहत का भी पूरा ध्यान रखें. अगर आप भी हर दिन ऑयली पराठे या रिफाइंड ब्रेड खाने से बचना चाहते हैं, तो आपको बार्ली उपमा की इस रेसिपी को जरूर ट्राय करना चाहिए. बार्ली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है, वजन बढ़ने नहीं देता और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं बार्ली उपमा बनाने की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी.

बार्ली उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप दरदरी पिसी हुई बार्ली
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधा कप मिक्स सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर, बीन्स
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • आधा छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 8 से 10 करी पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस
  • 1 बड़ा चम्मच मूंगफली भुनी हुई
  • 2 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • हरा धनिया सजाने के लिए
  • नींबू का रस अपने इच्छानुसार

यह भी पढ़ें: Stuffed Poha Cutlet: बच्चों को बाहर का खाना भूलने पर मजबूर कर देगा यह स्नैक, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी

बार्ली उपमा बनाने की रेसिपी

  • बार्ली उपमा बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में बार्ली को हल्का सा सूखा भून लें, ताकि उसका कच्चापन निकल जाए और खुशबू आने लगे. अब इसे अलग निकाल कर रख दें.
  • इसके बाद उसी कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर राई डालकर जब ये चटकने लगे तो इसमें उड़द दाल और करी पत्ते डालें. इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें.
  • अब इसमें कटे हुए प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भूनें. इसके बाद मिक्स सब्जियां और मूंगफली डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं.
  • इसके बाद भुनी हुई बार्ली डालें और सभी चीज़ों को अच्छे से मिला लें और फिर ऊपर से पानी और नमक डालें. अब इसे धीमी आंच पर ढककर 8 से 10 मिनट पकने दें जब तक बार्ली सॉफ्ट न हो जाए और पानी पूरी तरह सूख जाए.
  • लास्ट में गैस बंद करें, ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर इसे पूरे परिवार के साथ ब्रेकफास्ट में एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: Makhana Oats Upma Recipe: मखाना ओट्स उपमा से करें दिन की शुरुआत, हर उम्र के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया

Previous article राज्यों का बढ़ता कर्ज
Next article 28 January Top 20 News: UGC पर बवाल जारी, यूपी में एक और अधिकारी का इस्तीफा, भारत-ईयू के बीच बड़ा समझौता, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel