[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 18 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: लोकसभा में 54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, ईरान ने खोला होर्मुज

18 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: लोकसभा में 54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, ईरान ने खोला होर्मुज

0
18 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: लोकसभा में 54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, ईरान ने खोला होर्मुज
लोकसभा, फोटो- पीटीआई

1. गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा बिल, लोकसभा में सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत

Parliament Session: महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 पारित नहीं हो पाया. शुक्रवार को हुई वोटिंग में इसके पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े. दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण महिला आरक्षण से जुड़ा बिल सदन में गिर गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. महिला आरक्षण बहाना, परिसीमन है असली निशाना, देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है भाजपा : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee on Delimitation Bill Row: कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने उत्तर बंगाल के विकास पर पीएम मोदी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने क्षेत्र के विकास पर 1.72 लाख करोड़ रुपए खर्च किये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. राहुल गांधी ने महिला आरक्षण अधिनियम की पहेली का जवाब 16 क्यों बताया, आइए समझें

Puzzle of 16 : महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक पर आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस विधेयक से जुड़ी एक पहेली का जिक्र किया है. यह पहेली 16 अंकों से जुड़ी है. राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान यह कहा कि यह बिल 16 अप्रैल को पेश हुआ है, मैंने जब अपने फोन पर तारीख देखी, तो यह समझ गया कि इस बिल का पास कराने की कोशिश एक गलती है. आइए समझते हैं क्या है इस पहेली का अर्थ? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा-पत्नी के इनपुट पर मैं और पीएम मोदी दोनों कुछ नहीं कह पाएंगे, छूटे हंसी के फव्वारे

Rahul Gandhi : महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का हिस्सा बनते हुए राहुल गांधी ने एक ओर जहां महिला सशक्तिकरण और उनके प्रतिनिधित्व से लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया, वहीं उन्होंने पत्नी को लेकर खुद पर और प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि पूरा सदन हंसी के ठहाकों से गूंज उठा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. ईरान ने होर्मुज खोलेने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम

Strait of Hormuz: ईरान ने सभी कमर्शियल जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को इसकी घोषणा की. अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का स्वागत किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा की अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, गुजरात में पकड़ा गया आरोपी, बिहार ला रही पुलिस

Samrat Choudhary Death Threat: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी को गुजरात के सानंद से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसे बिहार लाकर पूछताछ की जाएगी, पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. सम्राट चौधरी के CM बनते ही 13 जिलों की जेलों में एक साथ छापेमारी, हाई सिक्योरिटी वार्ड तक खंगाले गए

Bihar News: बिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. राज्य के 13 जिलों की जेलों में एक साथ छापेमारी कर सघन तलाशी ली गई, जिससे प्रशासन की सख्ती साफ नजर आ रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. सीएम बनने के बाद पहली बार सोनपुर पहुंचे सम्राट चौधरी, बोले- काशी विश्वनाथ जैसा बनेगा हरिहरनाथ मंदिर

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार सोनपुर पहुंचे और बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा की. उन्होंने सोनपुर के विकास के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की. इसमें मरीन ड्राइव, स्मार्ट सिटी और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. अमित शाह और राहुल गांधी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, लुटियंस दिल्ली में मिले बंगले की खासियत जानिए

Nitish Kumar: नीतीश कुमार को दिल्ली के लुटियंस जोन में टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. यह बंगला वीवीआईपी क्षेत्र में स्थित है, जहां कई बड़े नेताओं के भी आवास मौजूद हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

AI Misuse WB Election: दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण घोरुई ने आरोप लगाया है कि उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें बसों पर चिपकाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल

West Bengal Election 2026 Security: खड़गपुर टाउन पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दीपांकर शुक्ला समेत 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन पर बीएनएस की धारा 111 के तहत कार्रवाई की गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. TSPC उग्रवादी को तगड़ा झटका: चतरा-केरेडारी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 ढेर

Jharkhand Naxal News: हजारीबाग में उग्रवाद पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ है. पिपरवार-केरेडारी सीमा पर कोबरा बटालियन और जिला पुलिस ने टीएसपीसी (TSPC) के चार उग्रवादियों को मार गिराया है. मारे गए उग्रवादियों में खूंखार कमांडर शाहदेव भी शामिल है. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का यह ‘फाइनल राउंड’ अब निर्णायक मोड़ पर है. देखिए कैसे जंगलों के बीच सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. गुवा में 72 घंटे से जारी भूख हड़ताल, ग्रामीणों ने चक्का जाम और रेल मार्ग रोकने की दी चेतावनी

West Singhbhum News: गुवा में 500 ग्रामीणों का भूख हड़ताल 72 घंटे से जारी है. प्रशासन की अनुपस्थिति से आक्रोश बढ़ा है और अब ग्रामीणों ने 20 अप्रैल से चक्का जाम करने की चेतावनी दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल

GT vs KKR: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में Gujarat Titans ने Kolkata Knight Riders को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो कप्तान Shubman Gill रहे, जिन्होंने शानदार 86 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. आखिरी ओवर में गुजरात ने केकेआर को हरा दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. रुपये में जोरदार रिकवरी, डॉलर के मुकाबले 29 पैसे चढ़ा, क्या अब सस्ता होगा कच्चा तेल?

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपये ने भरी ऊंची उड़ान! 29 पैसे की मजबूती के साथ रुपया 92.85 के स्तर पर बंद हुआ. कच्चे तेल की गिरती कीमतों और ग्लोबल शांति की उम्मीदों ने दिया सहारा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. कीमतों में बड़ी गिरावट, ऑल-टाइम हाई से ₹25,000 सस्ता हुआ सोना; चांदी भी पिघली

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट आई है. सोना अपने रिकॉर्ड हाई से ₹25,000 और चांदी ₹1.38 लाख तक सस्ती हो चुकी है. जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. गर्मी में सही कूलिंग चाहिए? ऐसे चुनें परफेक्ट एयर कूलर

अगर आप भी इस गर्मी से बचने के लिए Air Cooler खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. यहां जानिए 7 ऐसे टिप्स, जो आपको सही कूलर खरीदने में मदद कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube ST, Ola S1 Pro Gen 3, Ather Rizta, Ather 450X और Simple One जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स के साथ भारत में उपलब्ध हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अगर आपको पसंद नहीं आई, तो OTT पर मौजूद ये हॉरर-कॉमेडी फिल्में आपको जरूर पसंद आएंगी. नीचे देखें पूरी लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. एक-एक कर मर रहे लोग, हादसा या साजिश? ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ की पूरी कहानी OTT पर देखें

Second Case of Seetharam On OTT: विजय राघवेंद्र की फिल्म ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. जानिए इसकी कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article होर्मुज खुला, लेकिन ट्रंप के ‘Strait of Iran’ बयान से मची हलचल
Next article दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी ‘लोकतंत्र’ की सीटी! मतदान बढ़ाने के लिए चली ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel