[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home national news राम मंदिर दान चोरी विवाद : 80 लाख रुपये कैश बरामद, आठों आरोपियों से पूछताछ जारी

राम मंदिर दान चोरी विवाद : 80 लाख रुपये कैश बरामद, आठों आरोपियों से पूछताछ जारी

0
राम मंदिर दान चोरी विवाद : 80 लाख रुपये कैश बरामद, आठों आरोपियों से पूछताछ जारी
अयोध्या राम मंदिर ( स्रोत - सोशल मीडिया )

Ayodhya Ram Mandir News:अयोध्या के राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले की जांच कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस और एसआईटी की टीम ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जांच के दौरान तकरीब 80 लाख रुपये कैश भी बरामद किए गए हैं. इस घटना ने मंदिर की दान व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कैसे सामने आया पूरा मामला

एसआईटी टीम के जांच में पता चला कि मंदिर में दान की गिनती के लिए बनाई गई कैश काउंटिंग यूनिट में ही कथित अनियमितता हुई. आरोप है कि दान पेटियों से नकदी निकालकर उसका गबन किया गया और शुरुआती जांच में यह पता चला कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही सुनियोजित गतिविधि हो सकती है.

एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा

एसआईटी ने जांच के दौरान कैश काउंटिंग यूनिट से जुड़े कुछ कर्मचारियों भूमिका संदिग्ध पाई गई. इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और आठ लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

80 लाख रुपये बरामद, जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 80 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं.पुलिस द्वारा अब इस रकम की जांच -पड़ताल कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास इतना पैसा कहां से आया और इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कुल कितनी राशि की चोरी हुई है.

ये भी पढ़ें : संजय राउत का आरोप: राम मंदिर के पैसे से खरीदे गए सांसद और विधायक

दान व्यवस्था होगी और पारदर्शी

इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन दान प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने की तैयारी कर रहा है.एसआईटी अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel