[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पुरानी साड़ी को कबाड़ समझकर मत फेंकिए, इससे घर को दें महंगे इंटीरियर जैसा लुक

पुरानी साड़ी को कबाड़ समझकर मत फेंकिए, इससे घर को दें महंगे इंटीरियर जैसा लुक

0
पुरानी साड़ी को कबाड़ समझकर मत फेंकिए, इससे घर को दें महंगे इंटीरियर जैसा लुक
Old Saree Decor Ideas, Gemni Image

Old Saree Decor Ideas: भारतीय घरों में साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं होती, उससे कई यादें जुड़ी होती हैं. कभी वह मां की पसंदीदा साड़ी होती है, तो कभी दादी या नानी की निशानी. लेकिन समय के साथ कई साड़ियां इतनी पुरानी हो जाती हैं कि उन्हें पहनना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उन्हें अलमारी में बंद रखने की बजाय घर सजाने के काम में इस्तेमाल किया जा सकता है.

पुरानी साड़ी से बनवाएं खूबसूरत पर्दे

Old Saree Curtain Ideas
Pc – gemni

अगर आपके पास सिल्क, कॉटन, शिफॉन या नेट की पुरानी साड़ी है, तो उससे सुंदर पर्दे बनवाए जा सकते हैं. हल्की साड़ी से खिड़की के पर्दे अच्छे लगते हैं, जबकि कॉटन की साड़ी बेडरूम के लिए बढ़िया रहती है. इससे कमरा भी नया दिखेगा और पुरानी साड़ी भी काम आ जाएगी.

डाइनिंग टेबल को दें नया लुक

Image 1541
Pc – gemni

पुरानी साड़ी से टेबल कवर, टेबल रनर या छोटे-छोटे कोस्टर भी बनवाए जा सकते हैं. अगर साड़ी का बॉर्डर सुंदर है, तो उसे अलग से इस्तेमाल करके टेबल को और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है. त्योहार या मेहमान आने पर यह लुक काफी अच्छा लगता है.

कुशन कवर से बदल जाएगा लिविंग रूम

Old Saree Curtain Ideas 1
Pc – gemni

अगर आपके सोफे का लुक बदलना चाहते हैं, तो पुरानी साड़ी से कुशन कवर बनवा लें. रंग-बिरंगी साड़ियों से बने कुशन कवर पूरे कमरे का लुक बदल देते हैं. चाहें तो उन पर लेस या टसल लगवाकर उन्हें और भी खूबसूरत बना सकते हैं.

बेडरूम को दें रॉयल लुक

Old Saree Curtain Ideas 2
Pc – gemni

अगर आपके पास बनारसी, सिल्क या भारी बॉर्डर वाली साड़ी है, तो उससे बेड कवर बनवाया जा सकता है. इसके साथ उसी कपड़े के कुशन कवर भी बनवा लें. इससे आपका बेडरूम बिना ज्यादा खर्च किए शानदार दिखने लगेगा.

दीवारों को भी बना सकते हैं खास

Old Saree Curtain Ideas 3
Pc – gemni

अगर साड़ी पर सुंदर डिजाइन या प्रिंट है, तो उसके छोटे-छोटे हिस्सों को फ्रेम करवाकर दीवार पर लगा सकते हैं. यह आसान और कम खर्च वाला होम डेकोर आइडिया है, जो घर को अलग लुक देता है.

पैसे भी बचेंगे और यादें भी रहेंगी

पुरानी साड़ियों को फेंकने की बजाय अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो घर का लुक भी बदल सकता है और उनसे जुड़ी यादें भी हमेशा आपके साथ रहेंगी. बिना ज्यादा खर्च किए आप अपने घर को स्टाइलिश और यूनिक बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ये छोटे-छोटे बदलाव आपके किचन को देंगे लग्जरी और मॉडर्न लुक, सभी करेंगे तारीफ और काम करने में भी आएगा दोगुना मजा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel