[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news युवा पलटन व किलकारी गर्ल्स बनी विजेता

युवा पलटन व किलकारी गर्ल्स बनी विजेता

0
युवा पलटन व किलकारी गर्ल्स बनी विजेता

गया कॉलेज में खेलो भारत खेल महोत्सव का सफल समापन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में रोमांच संवाददाता, गया जी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के खेल आयाम “खेलो भारत” के तत्वावधान में गया कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का गुरुवार को सफल समापन हुआ. इस दौरान कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. खिलाड़ियों ने पूरे आयोजन में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं. आयोजन की सफलता के लिए खेलो भारत गया जी व एबीवीपी कार्यकर्ताओं की सराहना की गयी. पुरुष कबड्डी में युवा पलटन चैंपियन पुरुष कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में युवा पलटन ने थाला वारियर को 23-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरे सेमीफाइनल में मगध वारियर ने किलकारी ब्वॉयज को 21-16 से पराजित किया. फाइनल मुकाबले में युवा पलटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मगध वाॅरियर को 38-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया. महिला कबड्डी में किलकारी गर्ल्स का दबदबा महिला कबड्डी प्रतियोगिता में किलकारी गर्ल्स ने जीबीएम कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 24-3 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रज्वल व शाहरुख की जोड़ी ने मोहित व गौरव को 15-10 और 15-08 से हराया, जबकि आयुष व नैतिक ने मयंक व सौरव को 15-13, 15-13 से पराजित किया. फाइनल में प्रज्वल व शाहरुख ने आयुष व नैतिक को 21-16 और 21-17 से हराकर जीत दर्ज की. महिला बैडमिंटन में खुशी कुमारी ने फाइनल में सिद्धि को 15-12, 10-15 और 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel