[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

0
फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान
फ्रिज के ऊपर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में बहुत गहरा होता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या करते समय इसके बताए गए नियमों का सही पालन किया जाए, तो इसके परिणाम शुभ होते हैं और जीवन में समृद्धि आती है. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है, तो इसके परिणाम निगेटिव हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर पर रखी फ्रिज को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें आपको फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप इनमें से किसी भी चीज को फ्रिज के ऊपर रखते हैं, तो इसका असर आपके घर की सुख-शांति, आपकी हेल्थ और फिनांशियल कंडीशन पर भी पड़ सकता है. इसके अलावा कई बार फ्रिज के ऊपर रखी ये चीजें निगेटिव एनर्जी को भी अट्रैक्ट करने का काम करती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से बचें

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे घर में जगह बचाने के लिए फ्रिज के ऊपर ही दवाइयों का बॉक्स रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो फ्रिज से निकलने वाली गर्मी और इलेक्ट्रॉनिक वेव्स दवाइयों की क्वालिटी पर काफी बुरा असर डाल सकती हैं. इसके अलावा आपके घर में बीमारियों और स्ट्रेस के बढ़ने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इन दवाइयों को हमेशा एक सूख और ठंडी जगह पर ही रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या घड़ी की गलत दिशा बन सकती है आपकी परेशानी की वजह? जानिए वास्तु शास्त्र का बड़ा रहस्य

कभी न रखें पैसे या जरूरी डॉक्युमेंट

अगर आप उन लोगों में से हैं जो पैसों, पासबुक, बिल या फिर इस तरह के जरूरी डॉक्युमेंट्स को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको पैसों का नुकसान हो सकता है और देखते ही देखते घर में पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि आपकी यह गलती फिनांशियल इनस्टेबिलिटी को बढ़ावा देते हैं और साथ ही खर्च भी अचानक बढ़ने लगते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि आपको पैसों और जरूरी डॉक्युमेंट्स को फ्रिज के ऊपर नहीं, बल्कि किसी सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए.

भगवान की तस्वीर या मंदिर रखना अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप फ्रिज के ऊपर भगवान की मूर्ति या फिर तस्वीर रखते हैं, तो आपको आज ही सावधान हो जाना चाहिए. फ्रिज एक इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट है और अगर आप इसके ऊपर धार्मिक चीजों को रख देते हैं, तो इसे कभी भी शुभ नहीं माना जाता है. आपकी यह गलती घर और परिवार में मेंटल प्रॉब्लम्स और निगेटिव एनर्जी के बढ़ने का कारण बनती है.

यह भी पढ़ें: किराए के घर में नहीं मिल रहा सुकून? तुरंत करें ये छोटे बदलाव, घर बन जाएगा खुशियों का ठिकाना

कांटेदार पौधे रखने से बढ़ती है नेगेटिविटी

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सजावट करने के लिए फ्रिज के ऊपर ही छोटे-छोटे पौधे रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप फ्रिज के ऊपर कांटेदार पौधे जैसे कि कैक्टस को रख देते हैं, तो यह काफी ज्यादा अशुभ साबित हो सकता है. फ्रिज के ऊपर रखा हुआ यह छोटा सा कांटेदार पौधा घर में स्ट्रेस, झगड़े और मेंटल प्रॉब्लम्स को बढ़ा देता है. अगर आप फ्रिज के ऊपर पौधा रखना ही चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि मनी प्लांट या फिर किसी अन्य छोटे पौधे को इसके ऊपर रखें.

बेकार और टूटे सामान रखने की न करें गलती

आपको भूलकर भी फ्रिज के ऊपर पुराने डिब्बे, खाली बोतलें या टूटे हुए बर्तनों को नहीं रखना चाहिए. अगर आप इस तरह की चीजों को फ्रिज के ऊपर रखते हैं तो यह आगे चलकर वास्तु दोष का कारण बन सकता है. आपकी यह आदत या फिर गलती घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ाती है और साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की को भी रोक देती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको फ्रिज के ऊपर हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए और अगर कोई बेकार चीज वहां पर है तो उसे भी तुरंत हटा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर की ये 3 जगहें अक्सर रहती हैं खाली? आज ही हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं जीवन में परेशानियां

Previous article युवा पलटन व किलकारी गर्ल्स बनी विजेता
Next article बिना OTP कागजों पर बंट रहे गैस सिलिंडर, रजौली में भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel