[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, मोहम्मद सादिक हुसैन अध्यक्ष, मोहम्मद बबलू अंसारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, मोहम्मद सादिक हुसैन अध्यक्ष, मोहम्मद बबलू अंसारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

0
सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, मोहम्मद सादिक हुसैन  अध्यक्ष, मोहम्मद बबलू अंसारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

किशनगंज.सदर प्रखंड में गुरुवार को किशनगंज प्रखंड के सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का मतगणना परिणाम भी देर शाम को घोषित हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद सादिक हुसैन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद बबलू अंसारी निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर वाहिद आलम निर्वाचित हुए. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के एक -एक पद और सदस्य के ग्यारह पदों के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनाव हुआ था. चुनाव के बाद नतीजे घोषित किए गए. विजय प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस भी निकाला. साथ ही समर्थक इन्हें बधाई दे रहे थे. नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद सादिक हुसैन ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए हर संभव कार्य करूंगा. सरकार की जी भी योजनाएं सब्जी किसानों के हित में होगी उन्हें हर संभव लागू करवाने और सब्जी किसानों को योजना का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादक किसानों का पूरा ख्याल रखा जाएगा. उपाध्यक्ष मोहम्मद बबलू अंसारी ने कहा कि सब्जी उत्पाद किसानों के हित में जो कार्य होगा उसे किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है और उनकी समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता होगी. वहीं जीत के बाद समर्थकों ने रंग गुलाल भी उड़ाए और विजयी प्रत्याशियों का माला पहना कर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel