[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news 40 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी पुलिस

40 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी पुलिस

0
40 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी पुलिस

भरतखंड पुलिस को अभियान के दौरान मिली सफलतापरबत्ता. भरतखंड पुलिस को अवैध हथियार एवं कारतूस के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 40 राउंड जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भरतखंड चौक स्थित बुद्धनगर क्षेत्र से कारतूस लेकर गुजरने वाले हैं. सूचना के आधार पर भरतखंड थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. जांच के दौरान हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गयी.

तलाशी में बरामद हुए 40 राउंड जिंदा कारतूस

युवकों की बदन तलाशी के दौरान उनके पास से 40 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किये गये. इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान अगुवानी राका निवासी प्रेमी यादव के पुत्र कर्मवीर कुमार तथा मो. तौसिफ के पुत्र मो. शहबाज के रूप में की गयी है.

आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध कांड संख्या 26/27 दर्ज कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कर्मवीर कुमार के विरुद्ध पूर्व से ही थाने में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है. वहीं मो. शहबाज के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel