[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण व गंगा घाटों की सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण व गंगा घाटों की सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण व गंगा घाटों की सफाई कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुंगेर. विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पौधारोपण व सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रानी तालाब में जहां डीएम निखिल धनराज, विधायक कुमार प्रणय ने पौधरोपण किया, वहीं शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में नगर निगम, वन विभाग, रेडक्राॅस सोसाइटी, मुंगेर मंच, लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी, मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन, जदयू, आईटीसी सुनहरा कल की भूमिका सराहनीय रही.

रानी तालाब परिसर में पौधरोपण से शुरू हुआ अभियान

किला परिसर स्थित रानी तालाब से विश्व पर्यावरण दिवस पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत डीएम निखिल धनराज, विधायक कुमार प्रणय, मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, डीएफओ अम्बरीष कुमार मल्ल ने परिसर में पौधरोपण किया. इसके बाद अधिकारियों व विभिन्न स्वयंसेवी संगठन व राजनीतिक दलों के नेताओं ने पौधरोपण किया. इसके अतिरिक्त विभिन्न गंगा घाटों व अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण किया गया.

गंगा घाटों पर चलाया गया सफाई अभियान

पौधरोपण के उपरांत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया. अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक ने हाथ में कुदाल और झाड़ू थाम लिया था. शहर के सोझी घाट, बेलवा गंगा घाट पर डीएम के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरूआत हुई. घाटों पर फैले गंदगी की सफाई व कचरों का उठाव कर आमजन को संदेश दिया गया कि गंगा घाटों कि सफाई सिर्फ जिला प्रशासन का ही दायित्व नहीं है, बल्कि हर आमजन इसमें अपना पूर्ण सहयोग करें. जब भी गंगा घाट आएं तो यहां फैले गंदगी व कचरों को सब मिलकर भी साफ करें. इससे न सिर्फ गंगा साफ निर्मल व स्वच्छ रहेगी, बल्कि लोगों में गंगा की स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी आयेगी. कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के संकल्प के साथ हुआ. मौके पर डिप्टी मेयर खालिद हुसैन, एडीएम मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे.

पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की मांग : डीएम

पौधरोपण व गंगा घाटों की सफाई के मौके पर डीएम निखिल धनराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की मांग है. बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन व प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा कि एक पौधा न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनता है. उन्होंने लोगों से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों व आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण करने व लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का अनुरोध किया.

राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों की भागीदारी

सराहनीय

पर्यावरण दिवस पर विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों की भागीदारी काफी सराहनीय रही. रेडकॉस के सचिव देव प्रकाश, हेमंत सिंह, डॉ पंकज, शिशिर लालू, शुभांकर झा सहित अन्य मौजूद थे. वहीं मुंगेर मंच के संजय बबलु, रविशंकर व लॉयस क्लब के कौशल किशोर पाठक सहित अन्य मौजूद थे. आईटीसी मिशन सुनहरा कल, वन विभाग की भागीदारी बनी रही. जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी कार्यक्रम में बनी रही, जबकि मुंगेर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव भवेश कुमार सिंह बंटी के नेतृत्व में खिलाड़ियों की उपस्थिति देखते ही बन रही थी.

————

न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण

मुंगेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में पौधरोपण व पुष्परोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के सचिव आलोक गुप्ता ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की. कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने किया. जिला जज ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम ””प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए , हमारे भविष्य के लिए”” था. इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तत्काल और सामूहिक कार्रवाई करना है. मौके पर प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा, एडीजे प्रथम अमित रंजन उपाध्याय, एडीजे द्वितीय राकेश कुमार सिंह नंबर-3 व न्यायिक पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel