[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news नपं व पंचायतों में राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन

नपं व पंचायतों में राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन

0
नपं व पंचायतों में राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत सहित सभी ग्राम पंचायतों में नए राशनकार्ड बनाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों में नए राशनकार्ड के साथ-साथ पुराने कार्ड में संशोधन, नाम जोड़ने या हटाने, पते में बदलाव जैसी सुविधाएं भी दी जायेंगी. पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत लाभुकों का पंजीकरण भी किया जायेगा. आपूर्ति पदाधिकारी मंजीत महेश्वरी ने जानकारी दी कि शिविरों का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय कक्ष, पंचायत सरकार भवन तथा पंचायत भवनों में किया जा रहा है. आमजन से अपील की कि वे समय पर शिविरों में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, परिवार का विवरण इत्यादि साथ लायें. नगर पंचायत अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अहम पहल है. जिन लाभुकों की वार्षिक आय एक लाख से एक लाख पंद्रह हजार रुपये के बीच है, वे भी प्रमाणपत्र सहित आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel